फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   22 sentenced in China for selling tainted dog meat

सड़े हुए कुत्ते का मांस बेचना पड़ गया भारी, 22 लोगों को हुई आठ साल की सजा

Thu, 30 Jun 2016 12:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Jun 2016 12:37 PM IST
विज्ञापन
22 sentenced in China for selling tainted dog meat
कुत्ते का सड़ा मांस - फोटो : Getty

कुत्ते का सड़ा मांस बेचना उन 22 लोगों को काफी भारी पड़ गया जो इससे लाभ कमाना चाहते थे। कोर्ट ने उन सभी लोगों को दोषी करार देते हुए आठ साल की सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


यह मामला चीन के जियांग्सु प्रांत है जहां कोर्ट ने करीब 5,000 किलो सड़े कुत्ते का मांस बेचने के आरोप 22 लोगों को आठ साल की सजा सुनाई। खराब खाद्य पदार्थों के मामले की जांच के दौरान 14 मामलों में पाया गया कि कुछ 5,000 किलो सड़े हुए कुत्ते का मांस और 11,000 जहरीली पक्षियों का मांस बेच रहे थे। इसके अलावा करीब 500 किलो खतरनाक केमिकल के उपयोग के मामले का भी खुलासा हुआ। 
विज्ञापन


पुलिस ने सड़े हुए कुत्ते का मांस बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। इस व्यक्ति ने पकड़े जाने से पहले करीब 7,000 किलो कुत्ते का जहरीला मीट बेजने के उद्देश्य से खरीदा था। इस मामले में पांच अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हुई थी। इस सुनवाई के दौरान कोर्ट ने 22 आरोपियों को दोषी करार देते हुए आठ साल की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉग फेस्टिवल आयोजन पर भी उठे थे सवाल

22 sentenced in China for selling tainted dog meat
हर साल मारे जाते हैं हजारों जानवर - फोटो : Getty

स्थानीय समाचार पत्र के मुताबिक इन लोगों ने उसमें आधा मीट आस-पास के रेस्टोरेंट्स में बेच दिया था। इसमें अन्हुई, शैंडोंग और जियांग्सु प्रांत के अन्य इलाकों के रेस्टोरेंट्स शामिल हैं। पुलिस ने करीब 11,000 जहरीले पक्षियों को काटकर शंघाई, झेजियांग और गुआंगडोंग प्रांतों में बेचने के लिए भी आठ लोगों को गिफ्तार किया था।

चीन की अदालत का यह फैसला उस वक्त आया है जब वह वार्षिक डॉग मीट फेस्टिवल के आयोजन को लेकर वैश्विक स्तर पर आलोचना का शिकार हुआ है। हाल ही में आयोजित हुए इस फेस्टिवल के दौरान करीब 10,000 कुत्तों का कत्ल कर दिया गया था।

इस मामले में चीन कृषि विश्वविद्याल के खाद्य विज्ञान और पोषण इंजीनियरिंग के प्रोफेसर फैन झिहांग ने बताय कि भारी मात्रा में इस्तेमाल होने वाले ऐसे मांस अधिकतर अज्ञात जगहों से आते हैं और इनको ज्यादा दिनों तक सुरक्षित रखने के लिए केमिकल इंजेक्शनों का इस्तेमाल किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed