फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   1 lakh marines deploy by china at Gwadar port and Djibouti

पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह पर चीन तैनात करेगा 1 लाख नौसैनिक

Wed, 15 Mar 2017 04:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Wed, 15 Mar 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
1 lakh marines deploy by china at Gwadar port and Djibouti

चीन पहली बार विदेशी सीमाओं पर अपनी नौसेना का विस्तार करने जा रहा है। इसके लिए नौसैनिकों की संख्या 20 हजार से 1 लाख तक करने की योजना है। जहां चीन इन नौसैनिकों को तैनात करेगा उनमें सामरिक दृष्टि से मजबूती रखने वाला पाकिस्तान में मौजूद ग्वादर बंदगाह है।

विज्ञापन


इसके अलावा भारतीय प्रशांत महासागर में मौजूद मिलिट्री लॉजिस्टिक्स बेस जिबूटी में भी चीन अपने नौसैनिकों की संख्या बढ़ाएगा। हांग कांग स्थिति साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक चीन ने सागरीय सीमा की रक्षा के लिए इस तरह की योजना तैयार की है।
विज्ञापन


ग्वादर गहरे समुद्र में मौजूद एक बंदरगाह है जो कि खाड़ी देशों के तेल मार्ग के बीच स्थित है। इस बंदरगाह को चीन की फंडिंग के जरिए बनाया गया है।

इसलिए बेहद अहम है ग्वादर बंदरगाह

1 lakh marines deploy by china at Gwadar port and Djibouti

ऐसा माना जा रहा है कि भले चीन इस बंदरगाह पर अपने नौसेना को तैनात करे या न करे, लेकिन यहां चीन के नौसेना के जहाज आने वाले समय में यहां जरूर दिखाई दे सकते हैं।

ग्वादर 46 अरब डॉलर के चीन-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर को पाक अधिकृत कश्मीर और शिनजांग प्रांत को जोड़ता है। इसके अलावा सूत्र बताते हैं कि पाकिस्तान भी इस बंदरगाह पर 15 हजार सैनिकों की तैनाती की योजना बना रहा है।

जिसमें 9000 पाकिस्तान थल सैनिक 6 हजार अर्धसैनिक बल के जवान शामिल होंगे। ये सैनिक चाइना-पाक इकनॉमिक कॉरिडोर की रक्षा और चीन के जवानों पर नजर रखने के लिए तैनाद होंगे।

इस वजह से नौसेना का विस्तार कर रहा चीन

1 lakh marines deploy by china at Gwadar port and Djibouti
d

पिछले काफी वक्त से चीन सैन्य आधुनिकीकरण की कोशिश के साथ अपनी सैन्य शक्तियों का विस्तार करने में लगा हुआ है। चीन की सैन्य विस्तार की एक वजह दक्षिण चीन सागर में अधिकार को लेकर पैदा हुआ विवाद भी है।

चीन थल सेना की जगह नौसेना का आकार बढ़ाने की तरफ ध्यान दे रहा है। यही वजह है कि राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने पीपल्स लिबरेशन आर्मी से 3 लाख सैनिकों को कम करने की योजना बनाई है।

इसके अलावा 15 फीसदी नौसेना का विस्तान करने की योजना में ड्रैगन लगा हुआ है। चीन की सेना में फिलहाल 2.35 लाख नौसैनिक मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed