फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   1.8 lakh old polluting cars removed from Beijing roads

प्रदूषण पर चीन का सबसे बड़ा एक्शन, हटाईं 2 लाख पुरानी कारें

Sat, 06 May 2017 06:17 AM IST
एजेंसी/ बीजिंग 
एजेंसी/ बीजिंग  Updated Sat, 06 May 2017 06:17 AM IST
विज्ञापन
1.8 lakh old polluting cars removed from Beijing roads
शहर में लगातार बढ़ती जा रही गाड़ियों की बेतहाशा भीड़ और स्मॉग की समस्या से निपटने के लिए बीजिंग ने इस साल के शुरुआती 4 महीनों में अब तक 1,80,000 गाड़ियों की सड़क से छुट्टी कर दी है। यह सभी गाड़ियां पुरानी थी और प्रदूषण फैला रही थी। 
विज्ञापन


2015 में प्रकाशित एक एक्शन प्लान के मुताबिक बीजिंग ने 2013 से 2017 की अवधि के दौरान प्रदूषण फैलाने वाली 10 लाख पुरानी गाड़ियों को सड़क से हटाने का लक्ष्य रखा था। हालांकि बीजिंग को अभी  भी अपने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए 3 लाख कारों को इस साल के अंत हटाना है। बीजिंग के ‘नगर पर्यावरण संरक्षण ब्यूरो’ ने बृहस्पतिवार को बताया कि राजधानी में करीब 57 लाख गाड़ियां है, जो कि शहर में फैल रही लगभग आधी ‘नाइट्रोजन ऑक्साइ़ड’ गैस के उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार है, और यह गैस ही स्मॉग का प्रमुख स्त्रोत भी है। 
विज्ञापन


चीन के पर्यावरण मंत्री चेन जिनिंग के मुताबिक बीजिंग में फैले पार्टिकुलेट मैटर के लिए 31 प्रतिशत केवल ट्रैफिक ही जिम्मेदार है। गौरतलब है कि बीजिंग में इस साल के शुरुआती दो महीनों में पीएम 2.5 का स्तर  95 प्रति क्यूबिक मीटर मापा गया था। जबकि वर्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक पीएम 2.5 का स्तर 10 माइक्रोग्राम तक होना चाहिए। बीजिंग शहर ने 2017 तक इसे औसतन 60 माइक्रोग्राम तक कम करने का लक्ष्य रखा है। बीजिंग में 2012 के मुकाबले अब तक पीएम 2.5 के स्तर में 25 प्रतिशत की कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed