फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China will test entire city of 9.4 million people for coronavirus in five days after outbreak of just 12 cases

कोरोना की फिर आहट से चीन चौकन्ना, महज पांच दिनों में 94 लाख लोगों का करेगा परीक्षण

Mon, 12 Oct 2020 06:26 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: देव कश्यप Updated Mon, 12 Oct 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
China will test entire city of 9.4 million people for coronavirus in five days after outbreak of just 12 cases
coronavirus in china - फोटो : iStock

पूरी दुनिया से झूठ बोलकर कोरोना वायरस का संक्रमण सभी देशों में फैलाने वाला चीन एक बार फिर दुनिया से झूठ बोल रहा है। चीन ने दावा किया था कि उसके यहां से कोरोना वायरस पूरी तरह खत्म हो गया है, लेकिन इस झूठे और चालबाज देश का चेहरा बेनकाब हो गया है। चीन के किंगदाओ शहर में 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन


कोरोना वायरस संक्रमण के एक समूह के स्थानीय अस्पताल में फैलने के बाद चीन केवल पांच दिनों में कोरोना वायरस के लिए 94 लाख लोगों का परीक्षण करेगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि तीन दिनों के भीतर पोर्ट सिटी किंगदाओ के पांच जिलों का परीक्षण किया जाएगा, जबकि पांच दिनों के भीतर पूरे शहर का परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन



यह कदम शहर में वायरस के 12 मामलों का पता चलने के बाद उठाया गया है, जो कि शंघाई से 350 मील उत्तर में स्थित एक अस्पताल में पाया गया है। इस अस्पताल में विदेश से लौटने वाले संक्रमित लोगों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण के मामले पहले रविवार को दर्ज किए गए थे, स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल से जुड़े 140,000 कर्मचारियों, रोगियों और कर्मियों का परीक्षण पहले ही किया जा चुका है।

'गोल्डन वीक' की छुट्टी के तुरंत बाद कोरोना वायरस के प्रकोप का पता चला था, जब पूरे चीन में सैकड़ों लाखों लोगों ने यात्रा की थी, जिससे आशंका है कि संक्रमण शहर के बाहर भी फैल सकता है। वहीं, जिनान शहर, जो कि किंगदाओ के करीब है, ने 23 सितंबर से दौरा करने वाले सभी लोगों का परीक्षण करने के लिए कहा है।

किंगदाओ में परीक्षण शहर के आस-पास के मेशिफ्ट मेडिकल सेंटरों में किया जा रहा है, जो सुबह सात से 11 बजे के बीच चल रहा है। स्थानीय अधिकारियों के एक प्रवक्ता ने कहा कि 'देश में अब बड़े पैमाने पर शहरों में परीक्षण की नीति है, क्योंकि कोरोना संक्रमण के एक समूह का पता चला है, भले ही यह समूह मामूली हो।'


बता दें कि जून में, राजधानी बीजिंग के बड़े इलाके में दो करोड़ से अधिक लोगों का परीक्षण किया गया था, जब शहर में खाद्य बाजार से जुड़े लोगों में संक्रमण के मामले सामने आए थे। साथ ही वुहान शहर, जिसकी आबादी एक करोड़ दस लाख है और जहां वायरस पहली बार उत्पन्न हुआ था, वहां संक्रमण के एक समूह के पाए जाने के बाद जून से 19 दिन पहले परीक्षण किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed