फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China will provide financial help and high-speed train technology to Pakistan

Pakistan: पाक को वित्तीय मदद और हाईस्पीड ट्रेन तकनीक देगा चीन, जिनिपिंग ने कहा- सीपैक के काम में तेजी लाएं

Thu, 03 Nov 2022 06:22 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 03 Nov 2022 06:22 AM IST
सार

चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि चीन 60 अरब डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपैक) को समर्थन देना जारी रखेगा। इसके साथ ही उन्होंने शहबाज शरीफ को आश्वस्त किया कि चीन पाकिस्तान की वित्तीय स्थिरता के लिए फिक्रमंद है।

विज्ञापन
China will provide financial help and high-speed train technology to Pakistan
पाकिस्तान-चीन (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री दो दिवसीय बीजिंग यात्रा पर हैं। बुधवार को उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस दौरान चीन ने पाकिस्तान को हाईस्पीड ट्रेन तकनीक और वित्तीय मदद देने का वादा किया। 

विज्ञापन


चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि चीन 60 अरब डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपैक) को समर्थन देना जारी रखेगा। इसके साथ ही उन्होंने शहबाज शरीफ को आश्वस्त किया कि चीन पाकिस्तान की वित्तीय स्थिरता के लिए फिक्रमंद है। पाकिस्तान को वित्तीय रूप से स्थिर बनाने के लिए भी चीन समर्थन देना जारी रखेगा।
विज्ञापन


दरअसल, पाकिस्तान पर करीब 27 अरब डॉलर का कर्ज है, जिसमें से 23 अरब डॉलर से ज्यादा का कर्ज चीन का है। चीन सहित तमाम अंतरराष्ट्रीय कर्जदारों से बार-बार कर्ज लेने के बाद भी पाकिस्तान फिलहाल गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इसके अलावा पहले भीषण गर्मी और बाद में विनाशकारी बाढ़ की वजह से भी पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था को जबरदस्त नुकसान हुआ है, जिससे पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार खाली होने के कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बहरहाल, शी जिनपिंग ने बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में शहबाज शरीफ को आश्वासन दिया कि चीन की तरफ से पाकिस्तान को आर्थिक मदद मिलती रहेगी। इसके साथ ही जिनपिंग ने शरीफ से सीपैक से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए कहा है, ताकि आगे और नई परियोजनाओं पर काम शुरू किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed