फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China: Will now really rule by the principle of rule of law, plan to change the picture by 2035

चीन : क्या अब सचमुच ‘कानून के राज’ के सिद्धांत से चलेगा शासन, 2035 तक तस्वीर बदलने की योजना

Sat, 14 Aug 2021 10:36 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, बीजिंग
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, बीजिंग Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 14 Aug 2021 10:36 PM IST
सार

चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने देश में ‘कानून आधारित शासन पर अमल की रूपरेखाः 2021-2025’ तैयार की है। इसके जरिए राष्ट्रपति जिनपिंग की सोच पर अमल होगा।
 

विज्ञापन
China: Will now really rule by the principle of rule of law, plan to change the picture by 2035
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

अब चीन की सरकार ने अपने देश में कानून का राज लागू करने की योजना बनाई है। इस योजना का एक पंचवर्षीय खाका तैयार किया गया है। सरकार ने कहा है कि उसका मकसद 2035 तक चीन को ऐसा देश बना देना है, जो कानून के राज के सिद्धांत से चलेगा। इसके लिए जो खाका तैयार किया गया है, उसका नाम- ‘कानून आधारित शासन पर अमल की रूपरेखाः 2021-2025’ रखा गया है। इसी हफ्ते सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी की सेंट्रल कमेटी ने ये रूपरेखा जारी की।

विज्ञापन


इसके पहले पिछले दिसंबर में चीन ने इससे मिलते-जुलते दो दस्तावेज जारी किए थे। सेंट्रल कमेटी के प्रवक्ता ने कहा है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कानून का शासन लागू करने के लिए समन्वित नजरिया अपना रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा- ‘शी जिनपिंग की कानून के राज संबंधी सोच को लागू करने के लिए तैयार किया गया दस्तावेज कम्युनिस्ट पार्टी का एक महत्वपूर्ण संकल्प है।’
विज्ञापन


पर्यवेक्षकों ने ध्यान दिलाया है कि जिनपिंग ने 2017 में हुई कम्युनिस्ट पार्टी की कांग्रेस (महाधिवेशन) में कानून के राज संबंधी अपनी सोच की चर्चा की थी। तभी उन्होंने कहा था कि 2025 तक इसे हासिल कर लेने का लक्ष्य तय किया जाना चाहिए। कम्युनिस्ट पार्टी ने उसी समय तक चीन के समाजवादी आधुनिकीकरण का लक्ष्य पूरा करने का एलान किया हुआ है। नई रूपरेखा में सरकारी कामकाज, सार्वजनिक सेवाओं, और कानून पर अमल में पारदर्शिता और कुशलता लाने पर जोर दिया गया है। इसके लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन की वुहान यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर चिन चियाहोंग ने हांगकांग के अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट से कहा कि नया दस्तावेज देश में कानून आधारित शासन लाने के लिए कम्युनिस्ट पार्टी और सरकार की इच्छाशक्ति का प्रमाण है। उन्होंने कहा- ‘अगर पिछली पंचवर्षीय से तुलना करें, तो अपने मकसद के बारे में नया दस्तावेज अधिक वैज्ञानिक और व्यावहारिक है। इसमें समयबद्ध अमल की बात कही गई है।’

दस्तावेज में कहा गया है कि अब सभी सरकारी विभागों को अपने काम तय नियमों और विनियमों के अनुरूप करने होंगे। सरकारी अधिकारियों की जिम्मेदारी और शक्ति को साफ-साफ संहिताबद्ध और सार्वजनिक करना होगा। इसमें कहा गया है कि सरकारी सूचना और सार्वजनिक सेवाओं के बारे में प्रावधानों की जानकारी जनता को देने के लिए मोबाइल ऐप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वेब आधारित संचार का उपयोग किया जाएगा।

पश्चिम दुनिया से अलग रही है चीन की समझ
सिटी यूनिवर्सिटी हांगकांग में सेंटर फॉर चाइनीज एंड कॉम्परेटिव लॉ के निदेशक वांग जियांयू ने साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट से कहा कि चीन में कानून के राज की समझ पश्चिमी दुनिया से अलग रही है। चीन में सख्त राजनीतिक प्रतिबंधों का चलन रहा है। उन्होंने कहा- ‘शी जिनपिंग राजनीतिक सीमाओं के भीतर वैसे व्यावहारिक और स्पष्ट नियम तय कर रहे हैं, जिनका पालन सबको करना होगा।’ वांग ने कहा कि राष्ट्रपति बनने के बाद जिनपिंग ने सत्ता पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है, लेकिन साथ ही उन्होंने शासन के नियम और विनियम भी तय किए हैं। ताजा पहल भी उसी दिशा में है।


गौरतलब है कि कम्युनिस्ट शासन में कानून को सबसे ऊपर नहीं माना जाता रहा है। बल्कि उसमें कम्युनिस्ट पार्टी की सर्वोच्चता रही है। जानकारों का कहना है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की ताजा पहल सही दिशा में है, लेकिन उससे पश्चिमी समझ के मुताबिक कानून का राज कायम होगा, इसकी संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed