फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china triple increase nuclear warheads to 900 till 2035 amid tension with america over taiwan

China: 2035 तक 900 परमाणु बम बना लेगा चीन! अमेरिका से तनातनी के बीच PLA की खतरनाक साजिश

Mon, 13 Feb 2023 08:38 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 13 Feb 2023 08:38 AM IST
सार

साल 2035 तक चीन की सेना का आधुनिकीकरण का काम पूरा हो जाएगा। कुछ विदेशी विशेषज्ञ मानते हैं कि चीन परमाणु हथियारों को लेकर अपनी पहले इस्तेमाल ना करने की नीति को भी छोड़ सकता है।

विज्ञापन
china triple increase nuclear warheads to 900 till 2035 amid tension with america over taiwan
चीन बढ़ा रहा परमाणु हथियार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ताइवान के मुद्दे पर अमेरिका के साथ जारी तनातनी के बीच चीन अपने परमाणु जखीरे में बढ़ोतरी की योजना बना रहा है। क्योदो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि चीन 2035 तक अपने परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाकर 900 करने की योजना बना रहा है। चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने एक ब्लूप्रिंट तैयार किया है, जिसे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी मंजूरी भी दे दी है। इस ब्लूप्रिंट के अनुसार, चीन अमेरिका के खिलाफ अपनी सेना की ताकत बढ़ाने के लिए जोर-शोर से काम कर रहा है। 

विज्ञापन


अमेरिका भी चीन की इस मंशा को समझता है। साल 2022 में अमेरिका ने कहा भी था कि चीन अपने परमाणु जखीरे को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। अमेरिका ने दावा किया था कि चीन साल 2035 तक अपने परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाकर 1500 करने की योजना बना रहा है। अब ताजा रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि की गई है। साल 2035 तक चीन की सेना का आधुनिकीकरण का काम पूरा हो जाएगा। कुछ विदेशी विशेषज्ञ मानते हैं कि चीन परमाणु हथियारों को लेकर अपनी पहले इस्तेमाल ना करने की नीति को भी छोड़ सकता है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हालिया रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस की आक्रामकता के बावजूद नाटो देशों ने रूस के खिलाफ सीधी कार्रवाई नहीं की है। चीन को लगता है कि इसकी वजह रूस के पास परमाणु हथियारों का बड़ा जखीरा  है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के पास मौजूदा समय में 5977 परमाणु हथियार हैं। वहीं अमेरिका के पास परमाणु हथियारों की संख्या 5428 है। चीन साल 2027 तक अपने परमाणु हथियारों को बढ़ाकर 550 और 2035 में 900 करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही  में चीन के जासूसी गुब्बारे के अमेरिका के हवाई क्षेत्र में घुसने और अमेरिका द्वारा उसे निशाना बनाने के बाद भी दोनों देशों के रिश्तों में थोड़ी खटास आई है। इससे पहले अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स की पूर्व स्पीकर नैंसी पेलोंसी के ताइवान दौरे को लेकर भी अमेरिका और चीन के रिश्तों में तनाव आ गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed