फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Surveillance bases set up in Tibetan Buddhist monasteries to suppress Buddhist culture app installed in monks mobiles

चीन: बौद्ध संस्कृति के दमन के लिए तिब्बत के बौद्ध मठों में बनाए निगरानी ठिकाने, भिक्षुओं के मोबाइल पर इंस्टाल किया एप 

Mon, 21 Feb 2022 05:48 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 21 Feb 2022 05:48 AM IST
सार

स्थानीय पुलिसकर्मियों के साथ ही चीन की केंद्रीय सरकार ने भिक्षुओं की परख के लिए एक निगरानी अधिकारी भी तैनात किया है। इसके अलावा अधिकारी युवा भिक्षुओं पर चीन के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने का दबाव बनाते रहते हैं। चीन लंबे समय से तिब्बत में बौद्ध संस्कृति का दमन कर रहा है।

विज्ञापन
China Surveillance bases set up in Tibetan Buddhist monasteries to suppress Buddhist culture app installed in monks mobiles
China-Tibet Flag (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

तिब्बत को अपने नियंत्रण में बनाए रखने और बौद्ध संस्कृति के दमन के लिए चीन ने तिब्बत के बौद्ध मठों में निगरानी के ठिकाने बना दिए हैं। हालात की जानकारी देते हुए रेडियो फ्री एशिया (आरएफए) की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि तिब्बत के किंघई प्रांत में पल्युल थरतांग गोंचेन मठ में हाल ही में निगरानी इकाई स्थापित की गई है। मठ के बाहर काफी वर्ष से पुलिस चौकी बनी हुई थी, जिसका मूल काम मठ की गतिविधियों पर निगरानी करना था। अब इसे मठ के अंदर कर दिया गया है।

विज्ञापन


स्थानीय पुलिसकर्मियों के साथ ही चीन की केंद्रीय सरकार ने भिक्षुओं की परख के लिए एक निगरानी अधिकारी भी तैनात किया है। इसके अलावा अधिकारी युवा भिक्षुओं पर चीन के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने का दबाव बनाते रहते हैं। चीन लंबे समय से तिब्बत में बौद्ध संस्कृति का दमन कर रहा है, लेकिन बौद्ध मठों की वजह से यह अब भी बनी हुई है। अब चीन ने बौद्ध मठों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। चीन ने 1950 में तिब्बत पर कब्जा कर लिया था। 1959 के विद्रोह के दौरान 14वें दलाई लामा को भारत में आगर जान बचानी पड़ी थी। दलाई लामा तब से भारत में रहकर ही तिब्बत की निर्वासित सरकार चला रहे हैं। 
विज्ञापन


हर जगह पुलिस के कैमरे, भिक्षुओं के मोबाइल पर इंस्टाल किया एप 
मठ में हर जगह पुलिस के कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। सभी भिक्षुओं के मोबाइलों पर सरकार ने एप इंस्टाल किया है, जिससे उनकी हर गतिविधि पर नजर रहती है। इससे मठ के लोग किसी से बात करने से भी डरते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed