फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Russia India and four others on US property rights Priority Watch List news in Hindi

फैसला: चीन, रूस और भारत समेत सात देश अमेरिका की 'प्रियॉरिटी वॉच लिस्ट' में, बौद्धिक संपदा की सुरक्षा की पहल

Wed, 27 Apr 2022 10:46 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 27 Apr 2022 10:46 PM IST
सार

अपनी 'स्पेशल 301 रिपोर्ट' में अमेरिकी कारोबार प्रतिनिधि ने कहा कि आने वाले वर्ष के दौरान ये देश विशेष रूप से गहन द्विपक्षीय जुड़ाव का विषय होंगे।

विज्ञापन
China Russia India and four others on US property rights Priority Watch List news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

अमेरिका ने बुधवार को भारत, चीन, रूस समेत सात अन्य देशों को अपनी वार्षिक प्रियॉरिटी वॉच लिस्ट में शामिल किया है। यह कदम बौद्धिक संपदा की सुरक्षा और प्रवर्तन के लिए उठाया गया है। इस लिस्ट में शामिल किए गए चार अन्य देश अर्जेंटीना, चिली, इंडोनेशिया और वेनेजुएला हैं। इस साल की लिस्ट में शामिल ये सातों देश पिछले साल की लिस्ट में भी मौजूद थे। 

विज्ञापन


अपनी 'स्पेशल 301 रिपोर्ट' में अमेरिकी कारोबार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) कैथरीन टाई ने कहा कि आने वाले वर्ष के दौरान ये देश विशेष रूप से गहन द्विपक्षीय जुड़ाव का विषय होंगे। यह रिपोर्ट अमेरिकी व्यापारिक भागीदारों की बौद्धिक संपदा अधिकारों के संरक्षण और प्रवर्तन की पर्याप्तता और प्रभावशीलता पर आधारित है।
विज्ञापन


यह रिपोर्ट बौद्धिक संपदा की सुरक्षा व प्रवर्तन की वैश्विक स्थिति की वार्षिक समीक्षा है। इस साल की स्पेशल 301 रिपोर्ट के लिए यूएसटीआर ने 100 से ज्यादा कारोबार भागीदारों की समीक्षा की है। वहीं, इस संबंध में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि रूस की ओर से 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला करने की वजह से यूक्रेन की समीक्षा अभी स्थगित कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed