फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China releases 30 more names for places in Arunachal Pradesh

LAC Row: हरकत से बाज नहीं आ रहा चीन, फिर अरुणाचल प्रदेश को लेकर की शर्मनाक हरकत; 30 शहरों को अपना नाम दिया

Mon, 01 Apr 2024 04:25 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 01 Apr 2024 04:25 PM IST
सार

China: चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश की 30 जगहों के नाम बदले हैं। इसे लेकर पड़ोसी देश ने चौथी सूची जारी की है।

विज्ञापन
China releases 30 more names for places in Arunachal Pradesh
अरुणाचल प्रदेश से लगती है चीन की सीमा। - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत के खिलाफ चीन के नापाक इरादें किसी से छिपे नहीं है। वह लगातार अपनी हरकतों की वजह से दुनिया के निशाने पर आत रहता है। उसने एक बार फिर से अरुणाचल प्रदेश पर अपनी निगाहें डाली हैं। दरअसल, चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 30 शहरों को अपना नाम देने की कोशिश की है। इसके लिए पड़ोसी देश द्वारा बकायदा चौथी सूची जारी की गई है। इस सूची में अरुणाचल प्रदेश के 30 शहरों के नाम बदले हैं। भारत ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।

विज्ञापन


China Row: 'अगर आपके घर का नाम बदल दूं, तो क्या वह मेरा हो जाएगा', अरुणाचल को लेकर चीन के दावे पर बोले जयशंकर
विज्ञापन


30 जगहों के नाम बदले 
चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट में बताया गया है कि अरुणाचल प्रदेश की 30 जगहों के नाम बदले गए हैं। चीन द्वारा एक रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 1 मई से यह आदेश लागू करने के लिए अनुच्छेद 13 में प्रावधान किया गया है। आगे बताया गया है कि चीन के क्षेत्रीय दावों के अधिकारों को नुकसान पहुंचाने वाली विदेशी भाषाओं में नामों को बिना प्राधिकरण सीधे अनुवाद नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश पर दावा ठोकता रहा है चीन
बता दें कि अरुणाचल प्रदेश पर चीन लगातार अपना दावा ठोकता रहा है। चीन ने अरुणाचल प्रदेश को जांगनान नाम दिया है। भारत के इस राज्य को पड़ोसी देश तिब्बत का क्षेत्र बताता है। इससे पहले चीनी नागरिक मामलों के मंत्रालय ने 2017 में अरुणाचल प्रदेश में छह जगहों के नामों की बदलने की पहली लिस्ट जारी की थी। इसके बाद 2021 में 15 स्थानों ने नाम बदलने की दूसरी लिस्ट जारी की गई। 2023 में तीसरी लिस्ट जारी की गई और 11 स्थानों के नाम बदले गए। अब चीन द्वारा चौथी लिस्ट जारी कर 30 जगहों के नाम बदले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed