{"_id":"60639048948aa43fea011dc2","slug":"china-reduces-elected-seats-in-hong-kong-legislature","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संविधान संशोधन : हांगकांग विधायिका में चीन ने कम कीं निर्वाचित सीटें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संविधान संशोधन : हांगकांग विधायिका में चीन ने कम कीं निर्वाचित सीटें
Wed, 31 Mar 2021 02:28 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 31 Mar 2021 02:28 AM IST
सार
- नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति ने दो दिवसीय सत्र के आखिरी दिन संशोधनों को पारित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन ने हांगकांग के संविधान संशोधन को मंजूरी देते हुए विधायिका में प्रत्यक्ष तौर पर निर्वाचित सीटों की संख्या में तेजी से कमी कर दी है। क्षेत्र में पहले से ही विवादास्पद लोकतांत्रिक आंदोलन के लिए यह एक बड़ा झटका है क्योंकि अब शहर के विधानमंडल पर चीन का और अधिक नियंत्रण हो जाएगा।
विज्ञापन
चीनी शीर्ष विधायिका की दो दिनी बैठक के बाद मंगलवार को इन बदलाव की घोषणा की गई। नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति ने दो दिवसीय सत्र के आखिरी दिन संशोधनों को पारित कर दिया।
विज्ञापन
वर्तमान में हांगकांग की 70 सीटों वाली विधायिका में 35 सीटों पर सीधे निर्वाचन होता था जबकि अब नए संशोधन के बाद इनका विस्तार 90 सीटों तक कर दिया गया है। लेकिन नए संशोधन में सिर्फ 20 सीटें जनता द्वारा चुनी जाएंगी।
विज्ञापन
इस तरह क्षेत्र में लोकतांत्रिक व्यवस्था के पक्षधरों को पर काट दिए गए हैं। अब चुनाव समिति के सदस्य भी 1,200 से बढ़ाकर 1,500 किए जाएंगे। यह कदम हांगकांग में राजनीतिक विरोध और विरोध में शासन करने की कोशिशों का हिस्सा है, जो चीन का हिस्सा है, लेकिन पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश के रूप में एक अधिक उदार राजनीतिक प्रणाली रही है।
लागू हो चुका है राष्ट्रीय सुरक्षा कानून
इससे पहले हांगकांग में लगातार हो रहे चीन के विरोध के चलते लोकतांत्रिक आंदोलनों को कुचलने के लिए बीजिंग ने यहां पिछले साल राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया था। इस कदम के तहत कई लोकतंत्र का पक्ष लेने वाले नेताओं को कैद में डाला गया। अब चुनावी प्रक्रिया में संशोधन करके चीन ने हांगकांग की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को ही खत्म कर दिया है।
ताइवानी रक्षा क्षेत्र में घुसे 10 चीनी विमान
उधर, चीन ने एक बार फिर ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में 10 युद्धक विमानों की घुसपैठ कराई है। अकेले मार्च के महीने में इस तरह की घुसपैठ 17 बार हुई है। बता दें कि चीन इस स्वायत्त ताइवानी क्षेत्र पर अपना दावा करता है जबकि ताइवान को अमेरिकी समर्थन मिलने से बीजिंग नाराज है।
ऑस्ट्रेलिया में चीनी दूतावास के बाहर प्रदर्शन
शिनजियांग में उइगर मुस्लिमों के मानवाधिकार हनन के खिलाफ मंगलवार को एडिलेड में चीनी वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन किए गए। उग्र प्रदर्शन के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा हुए हैं।
इनमें प्रदर्शनकारी नारे लगाते हुए पूर्वी तुर्कमेस्तान के झंडे उठाए दिख रहे हैं। बता दें कि एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी उइगर आबादी है, जिन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा भय से चीनी वाणिज्य दूतावास खोलने का भी विरोध किया है।
ऑस्ट्रेलिया में चीनी दूतावास के बाहर प्रदर्शन
शिनजियांग में उइगर मुस्लिमों के मानवाधिकार हनन के खिलाफ मंगलवार को एडिलेड में चीनी वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन किए गए। उग्र प्रदर्शन के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा हुए हैं।
इनमें प्रदर्शनकारी नारे लगाते हुए पूर्वी तुर्कमेस्तान के झंडे उठाए दिख रहे हैं। बता दें कि एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी उइगर आबादी है, जिन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा भय से चीनी वाणिज्य दूतावास खोलने का भी विरोध किया है।