फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China President Xi Jinping could meet Vladimir Putin as soon as next week reports Russia Ukraine War news in h

China-Russia: अगले हफ्ते ही पुतिन से मिलने रूस जा सकते चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग, रिपोर्ट्स में दावा

Mon, 13 Mar 2023 02:44 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 13 Mar 2023 02:44 PM IST
सार

विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका और चीन के रिश्तों में लगातार बढ़ते तनाव के बीच रूस और चीन के संबंध मजबूत होते गए। इसे लेकर अमेरिकी अधिकारियों के कान खड़े हो गए हैं। 

विज्ञापन
China President Xi Jinping could meet Vladimir Putin as soon as next week reports Russia Ukraine War news in h
पुतिन और जिनपिंग(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले हफ्ते ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने मॉस्को जा सकते हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ही चीन लगातार पुतिन के समर्थन में दिखा है। हालांकि, उसके राष्ट्रपति का यह दौरा अपने आप में काफी मायने रखता है। दरअसल, जहां यूक्रेन का साथ देने के लिए कई पश्चिमी देशों के राष्ट्राध्यक्ष कीव जा चुके हैं, वहीं रूस के राष्ट्रपति को अब तक किसी प्रमुख देश का साथ नहीं मिला है। 
विज्ञापन


अमेरिका से तनाव ने रूस और चीन को लाया और करीब
विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका और चीन के रिश्तों में लगातार बढ़ते तनाव के बीच रूस और चीन के संबंध मजबूत होते गए। इसे लेकर अमेरिकी अधिकारियों के कान खड़े हो गए हैं। जर्मनी में हुए म्युनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान जब अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन वांग यी से मिले, तो उन्होंने चेतावनी दी थी कि चीन रूस को हथियार ना दे। हालांकि रूस को हथियार देने की बात का चीन लगातार खंडन करता रहा है, लेकिन हाल में इस बारे में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का शक गहरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed