फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Jiaxin to sell Sinovac Corona vaccine for 60 dollars in cases of emergency

चीन का यह शहर सिनोवैक कोरोना वैक्सीन बेचने को तैयार, तय की कीमत 

Fri, 16 Oct 2020 04:10 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 16 Oct 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
China Jiaxin to sell Sinovac Corona vaccine for 60 dollars in cases of emergency
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

चीन का जियाक्सिन शहर आपात स्थिति में सिनोवैक कोरोना वैक्सीन बेचने को तैयार है। वैक्सीन की कीमत भी उसने तय कर दी है। खबरों के मुताबिक, आवश्यक श्रमिकों और अन्य उच्च जोखिम समूह वाले लोगों को लगभग 60 डॉलर यानी करीब साढ़े चार हजार रुपये में वैक्सीन बेचने की बात कही गई है। 

विज्ञापन


रोग नियंत्रण और रोकथाम (सीडीसी) के लिए पूर्वी शहर जियाक्सिन के केंद्र ने वीचैट पर एक बयान में कहा कि कोरोनावैक नामक वैक्सीन की कीमत 200 युआन (29.75 डॉलर प्रति खुराक) यानी करीब 2200 रुपये होगी
विज्ञापन



रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने इमरजेंसी एप्रूवल के तहत स्वास्थ्य आदि आवश्यक सेवाओं से जुड़े लाखों कर्मचारी और उच्च जोखिम समूह वाले लोगों को कोरोना वैक्सीन देना शुरू कर दिया था। हालांकि चीनी वैक्सीन के अंतिम चरण के ट्रायल का परिणाम सामने नहीं आया है। मालूम हो कि लंबे वक्त तक वैक्सीन इस्तेमाल के लिए फेज-3 ट्रायल पूरा किए जाने की जरूरत होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि चीन में तीन वैक्सीन कैंडिडेट को आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति दी गई है। इनमें सिनोवैक, सीएनबीजी और कैनसिनो बायोलॉजिकल कंपनी की वैक्सीन शामिल हैं। कैनसिनो कंपनी की वैक्सीन को चीनी मिलिट्री के इस्तेमाल की अनुमति दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed