फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China is increasing India concern with cmec on the lines of cpec

India China Tension: 'सीपैक' की तर्ज पर 'सीमैक' से भारत की चिंता बढ़ा रहा चीन

Fri, 20 May 2022 06:18 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नैपिता
एजेंसी, नैपिता Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 20 May 2022 06:18 AM IST
सार

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि हिंद महासागर और अरब सागर में आर्थिक व सामरिक हितों की रक्षा के लिए भारत को चीन की तुलना में नौसैन्य मजबूती बढ़ानी होगी। 

विज्ञापन
China is increasing India concern with cmec on the lines of cpec
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

चीन-पाक आर्थिक कॉरिडोर (सीपैक) के तहत ग्वादर पोर्ट पर चीनी नौसेना पहले से ही अरब सागर में भारत के काफी करीब है। अब इसी तर्ज पर चीन-म्यांमार इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीमैक) के जरिये चीन हिंद महासागर में ठिकाना बनाने जा रहा है। 

विज्ञापन


रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि हिंद महासागर और अरब सागर में आर्थिक व सामरिक हितों की रक्षा के लिए भारत को चीन की तुलना में नौसैन्य मजबूती बढ़ानी होगी। 
विज्ञापन


म्यांमार के रक्षा विशेषज्ञ यान नाइंग के मुताबिक, बीआरआई के तहत म्यांमार में चीनी सीमैक से हिंद महासागर में भारत के व्यापारिक व सामरिक हित दांव पर हैं, क्योंकि इसकी मदद से चीन की सेना और नौसेना बंगाल की खाड़ी में पहुंच जाएगी। सीमैक के तहत चीन के यूनान प्रांत से पश्चिमी म्यांमार में हिंद महासागर के तट पर बने क्युकफ्यू बंदरगाह तक चीन बुनियादी ढांचा परियोजनाएं बना रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाहिर है, आखिर में वह यहां ग्वादर की तर्ज पर सैन्य अड्डा भी बनाएगा। भले ही भारत-अमेरिका यूक्रेन पर रूसी हमले को लेकर अलग-अलग रुख रखते हों, लेकिन हिंद महासागर में चीन के दबदबे को बढ़ने से रोकना दोनों के हित में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed