फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China is gradually increasing its stockpile of nuclear weapons, India has more nuclear bombs than Pakistan

Nuclear Warheads: धीरे-धीरे एटमी हथियारों का जखीरा बढ़ा रहा है चीन, भारत के पास पाकिस्तान से ज्यादा परमाणु बम

Mon, 17 Jun 2024 02:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, बीजिंग/नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, बीजिंग/नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 17 Jun 2024 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार
दुनियाभर में हथियारों की दौड़ पर निगाह रखने वाली स्वीडन के थिंक टैंक सिपरी निदेशक डैन स्मिथ ने सोमवार को जारी SIPRI ईयरबुक 2024 में बताया है कि दुनिया भर में हर साल सक्रिय परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ रही है, जिसमें सबसे तेजी से बढ़ रहा भंडार चीन का है।
loader
China is gradually increasing its stockpile of nuclear weapons, India has more nuclear bombs than Pakistan
SIPRI - फोटो : @sipri.org

विस्तार

चीन धीरे-धीरे अपनी परमाणु क्षमताओं में बढ़ोतरी कर रहा है। यह खुलासा स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन अपनी परमाणु क्षमताओं का विस्तार और आधुनिकीकरण कर रहा है, अनुमान लगाया जा रहा है कि वह साल 2030 तक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों (ICBM) में अमेरिका या रूस की बराबरी कर लेगा। रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में भले ही एटमी हथियारों की संख्या घट रही हो, लेकिन ऑपरेशनल परमाणु हथियारों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।



Image preview


चीन तेजी से बढ़ा रहा परमाणु भंडार
दुनियाभर में हथियारों की दौड़ पर निगाह रखने वाली स्वीडन के थिंक टैंक सिपरी निदेशक डैन स्मिथ ने सोमवार को जारी SIPRI ईयरबुक 2024 में बताया है कि दुनिया भर में हर साल सक्रिय परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ रही है, जिसमें सबसे तेजी से बढ़ रहा भंडार चीन का है। संस्थान ने भविष्यवाणी की है कि 2030 तक चीन के ऑपरेशनल अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों की संख्या अमेरिकी और रूस के बराबर हो सकती है। डैन स्मिथ के मुताबिक दुनियाभर में ऑपरेशनल परमाणु हथियारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जबकि शीत युद्ध के दौर के हथियारों को धीरे-धीरे खत्म किए जाने के कारण वैश्विक परमाणु हथियारों की कुल संख्या में गिरावट जारी है, लेकिन अफसोस की बात है कि हम ऑपरेशनल परमाणु हथियारों की संख्या में साल-दर-साल बढ़ोतरी देख रहे हैं। उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि यह प्रवृत्ति जारी रहेगी और आने वाले वर्षों में इसमें शायद और बढ़ोतरी हो और यह अत्यंत चिंताजनक है।"

चीन के पास 500 परमाणु हथियार
रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी तक चीन के परमाणु भंडार में पिछले साल के मुकाबले 410 से बढ़कर 500 परमाणु हथियार हो गए हैं। SIPRI की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में लगभग 2,100 तैनात परमाणु हथियार “हाई ऑपरेशनल अलर्ट” पर हैं, जिनमें से अधिकांश रूस और अमेरिका के हैं। पहली बार ऐसा माना जा रहा है कि चीन ने भी शांति काल के दौरान मिसाइलों पर अपने कुछ हथियार अलर्ट पर रखे हैं। चीन ने पिछले एक साल में 90 नए परमाणु बम बनाए हैं। SIPRI के निष्कर्ष अमेरिकी पेंटागन द्वारा कांग्रेस को दी गई रिपोर्ट से मेल खाते हैं, जिसमें अनुमान लगाया गया है कि चीन के पास वर्तमान में 500 से अधिक ऑपरेशनल परमाणु हथियार हैं, जो संभवतः जिनकी संख्या इस दशक के अंत तक 1,000 से ऊपर पहुंच सकती है। वहीं कभी लगभग 200 वॉरहेड्स रखने वाले चीन के पास 2027 तक 700 से अधिक वॉरहेड्स हो सकते हैं। 

भारत के पास 172 परमाणु बम
वहीं रिपोर्ट में भारत और पाकिस्तान के पास मौजूद परमाणु हथियारों की सख्या का भी खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास 172 परमाणु बम मौजूद हैं। वहीं पाकिस्तान के पास यह संख्या फिलाहल 170 परमाणु बमों की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत ने पिछले एक साल में 8 नए परमाणु बम बनाए हैं। वहीं पाकिस्तान ने पिछले एक साल में कोई नया परमाणु बम नहीं बनाया है। 

दुनियाभर में लगभग 12,121 परमाणु हथियार
रिपोर्ट में कहा गया है कि निर्माणाधीन परमाणु हथियारों की संख्या भी बढ़ रही है। जनवरी में दुनियाभर में लगभग 12,121 परमाणु हथियारों में से लगभग 9,585 संभावित उपयोग के लिए सैन्य भंडार का हिस्सा थे। इनमें से लगभग 3,904 परमाणु हथियार मिसाइलों और विमानों पर लगाए गए थे, जो पिछले साल इसी माह के दौरान संख्या में 60 ज्यादा थे। रिपोर्ट के अनुसार, बाकी हथियार सेंट्रलाइज्ड स्टोरेज फैसिलिटी में रखे गए थे। 

रूस और अमेरिका के पास सबसे ज्यादा एटमी हथियार
रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि परमाणु हथियारों से लैस दुनिया के 9 देशों (अमेरिका, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इस्राइल) ने अपने परमाणु आयुध शस्त्रागार को मॉर्डन बनाए रखने का सिलसिला जारी रखा और 2023 में कई नई परमाणु हथियार प्रणालियों को तैनात भी किया। रूस और अमेरिका के पास कुल एटमी हथियारों का करीब 90 फीसदी हिस्सा है। उनके संबंधित सैन्य भंडार का आकार 2023 में अपेक्षाकृत स्थिर रहा है। अनुमान जताया जा रहा है कि रूस ने जनवरी 2023 की तुलना में इस साल करीब 36 और ऑपरेशनल वारहेड्स की तैनाती की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed