फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China is breaking international law to dominate the South Sea according to National Interest Report

रिपोर्ट: चीन दक्षिण सागर में हावी होने के लिए तोड़ रहा अंतरराष्ट्रीय कानून

Sun, 04 Jul 2021 07:04 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 04 Jul 2021 07:04 AM IST
सार

  • द नेशनल इंटरेस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस क्षेत्र में चीन की आक्रामक कार्रवाई और जहाजों की लगातार घुसपैठ बताती है कि दक्षिण सागर में चीन अपनी संप्रभुता को एक तथ्य के रूप में दिखा रहा है और उसके तथ्य को उलटने के लिए प्रतिद्वंद्वियों को मात देने की कोशिश में जुटा है।

विज्ञापन
China is breaking international law to dominate the South Sea according to National Interest Report
दक्षिण चीन सागर में चीनी पोत - फोटो : ANI

विस्तार

विश्लेषक मानते हैं कि चीन दक्षिण सागर में हावी होने के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून को भी तोड़ सकता है। द नेशनल इंटरेस्ट में लिखते हुए जेम्स होम्स ने कहा कि पिछले साल चीनी रक्षामंत्री जनरल चांग वानक्वान का समुद्र में युद्ध के लिए तत्परता का आह्वान इसी तरह के अभियान का हिस्सा हो सकता है।

विज्ञापन


विश्लेषक जेम्स होम्स ने एक रिपोर्ट में कहा, समुद्री अभियान चीनी आक्रामकता का हिस्सा
जेम्स होम्स ने कहा कि इस तरह के अभियान का मकसद अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून ट्रिब्यूनल को नहीं मानना और अपनी संप्रभुता के नाम पर आक्रामकता दिखाना था। द नेशनल इंटरेस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस क्षेत्र में चीन की आक्रामक कार्रवाई और जहाजों की लगातार घुसपैठ बताती है कि दक्षिण सागर में चीन अपनी संप्रभुता को एक तथ्य के रूप में दिखा रहा है और उसके तथ्य को उलटने के लिए प्रतिद्वंद्वियों को मात देने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन


बता दें कि इस क्षेत्र में फिलीपींस, ब्रुनेई, वियतनाम और दूसरे छोटे देश भी अपना दावा जताते हैं जबकि चीन यहां एक रणनीति के तहत न सिर्फ जंगी जहाजों के बेड़े भेज रहा है बल्कि क्षेत्रीय मछुआरों और नौका संचालकों से भी संपर्क साध रहा है। यही नहीं बल्कि चीन ने पूर्वी चीन सागर में भी जापान के दावे को चुनौती देते हुए अपने जंगी जहाज यहां भेजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed