चीन ने नेपाल को पहुंचाई मदद की नई खेप, भारी संख्या में चिकित्सा सामग्री भेजी
- मदद के नाम पर नेपाल और पाकिस्तान को खुश करने में लगा है चीन
- एक लाख दस हजार सर्जिकल मास्क, 1200 सेट आरडीटी किट, 1200 सेट एन95 मास्क, 1100 सेट पीपीई और 100 सेट थर्मल गन शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक तरफ भारत के साथ सीमा विवाद हिंसक और बेहद गंभीर मोड़ पर ले आने वाला चीन नेपाल समेत तमाम पड़ोसी देशों को खुश करने में लगा है।
खासकर नेपाल और पाकिस्तान को वह अपनी दूरगामी रणनीति के तहत हर संभव मदद करके वहां कोरोना के बाद से फैली चीन विरोधी धारणा को बदलने में लगा है, वहीं कोरोना से जंग के दौरान हर संभव मदद करने के लिए वह बढ़ चढ़ कर पहल करने में लगा है।
चीन सरकार के अधीन आने वाले तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र ने नेपाल को बड़े पैमाने पर अपनी मदद की दूसरी किस्त भेजी है। तिब्बत की झुंबा काउंटी ने नेपाल के मुस्तांग जिले में जाकर सुरक्षा बलों ने बड़ी तादाद में राहत सामग्री भेजी है।
इनमें एक लाख दस हजार सर्जिकल मास्क, 1200 सेट आरडीटी किट, 1200 सेट एन95 मास्क, 1100 सेट पीपीई और 100 सेट थर्मल गन शामिल हैं।