फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China gave pace to coronavirus vaccination campaign in new year

नए साल में चीन ने तेज किया टीकाकरण अभियान, सभी नागरिकों को मुफ्त लगेगी वैक्सीन

Tue, 05 Jan 2021 10:36 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 05 Jan 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
China gave pace to coronavirus vaccination campaign in new year
बीजिंग में वैक्सीन लगवाने के बाद निगरानी केंद्र पर मौजूद लोग - फोटो : पीटीआई

नए साल के आगमन और छुट्टियों के बाद चीन के शहरों में कोविड-19 के टीकाकरण को बड़े पैमाने पर शुरू कर दिया गया है। साल 2020 में पूरी दुनिया के लिए समस्या का सबब बनी रही कोरोना वायरस महामारी के केंद्र रहे चीन ने देश में उत्पादित टीके को शर्तों के साथ लगाने की मंजूरी दी है।

विज्ञापन


सरकारी अखबार 'ग्लोबल टाइम्स' ने मंगलवार को खबर दी कि कई शहरों ने वसंतोत्सव से पहले पांच करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया है। इन शहरों में बीजिंग, शंघाई, शेनझेन आदि शामिल हैं। इन शहरों ने लोगों के नौ अहम समूहों को टीका लगाने के लिए पहले ही अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



वसंतोत्सव पर ही चीनी नव वर्ष आता है। अलग-अलग शहरों में कोरोना वायरस के छुटपुट मामले रिपोर्ट होने के बीच टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को कहा कि सोमवार को चीन की मुख्य भूमि से कोरोना वायरस के 33 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद देश में सोमवार तक कुल पुष्ट मामलों की संख्या 87,183 पहुंच गई है जबकि 432 मरीज अपना इलाज करा रहे हैं। खबर के अनुसार कुल 82,117 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। वहीं 4634 लोग संक्रमण के कारण जान गंवा चुके हैं।


चीन ने पिछले बृहस्पतिवार को देश में ही विकसित किए गए कोरोना वायरस के टीके के इस्तेमाल को सशर्त मंजूरी दे दी थी। यह टीका चीन की सरकारी दवा कंपनी सिनोफार्म ने विकसित किया है। चीन की सरकार ने कहा है कि देश के सभी नागरिकों को कोरोना वैक्सीन निशुल्क लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed