फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China eases controls but gives no sign when zero-Covid ends

China Covid Policy: चीन ने दी शून्य कोविड नीति में लोगों की आवाजाही पर नजर रखने से छूट

Tue, 13 Dec 2022 05:21 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 13 Dec 2022 05:21 AM IST
सार

सोमवार मध्यरात्रि से स्मार्टफोन एप काम करना बंद कर देगा जिसका मतलब है कि निवासियों के आने जाने पर नजर नहीं रखी जाएगी। इसके साथ ही इसकी संभावना भी कम हो गई है कि निवासियों को महामारी के ज्यादा मामलों वाले क्षेत्रों की यात्रा करने पर पृथकवास के लिए विवश किया जाएगा।

विज्ञापन
China eases controls but gives no sign when zero-Covid ends
चीन ने शून्य-कोविड नीतियों में दी ढील (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चीन अपनी सख्त शून्य-कोविड नीतियों के तौर पर निवासियों के आने-जाने पर नजर रखने की आवश्यकता खत्म करेगा। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू की गई चीन की इन कड़ी नीतियों का व्यापक पैमाने पर विरोध किया गया है।

विज्ञापन


सोमवार मध्यरात्रि से स्मार्टफोन एप काम करना बंद कर देगा जिसका मतलब है कि निवासियों के आने जाने पर नजर नहीं रखी जाएगी। इसके साथ ही इसकी संभावना भी कम हो गई है कि निवासियों को महामारी के ज्यादा मामलों वाले क्षेत्रों की यात्रा करने पर पृथकवास के लिए विवश किया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले सरकार ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि वह ज्यादातर कठोर उपायों को खत्म कर रही है। बीजिंग और कई अन्य शहरों में पिछले महीने पाबंदियों को लेकर प्रदर्शन तेज हो गए थे और प्रदर्शनकारियों ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तथा सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफा देने तक की मांग की थी। चीन ने सोमवार को कोरोना वायरस के 8,500 नए मामलों की घोषणा की। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,65,312 पर पहुंच गई है तथा 5,235 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed