फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China demands Kashmir ISSUE should be discussed soon at United Nations 

कश्मीर मामले पर चीन ने यूएन से की चर्चा करने की अपील, कुरैशी का पीएम मोदी पर निशाना

Thu, 15 Aug 2019 07:47 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Thu, 15 Aug 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
China demands Kashmir ISSUE should be discussed soon at United Nations 
इमरान खान और शी जिनपिंग - फोटो : File Photo

भारत के जम्मू कश्मीर पर लिए फैसले के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान ने लगातार भारत के फैसले का विरोध किया और अपने चीनी दोस्त से इस मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने को कहा। चीन ने जम्मू कश्मीर पर पाकिस्तान की शिकायतों को सुने जाने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक इस मामले पर 16 अगस्त को यूएनएससी में बैठक हो सकती है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन की ओर से आधिकारिक तौर पर पोलैंड को खत लिखा गया है। बता दें खत पोलैंड को इसलिए लिखा गया है क्योंकि वह अगस्त महीने का काउंसिल चेयरमैन है। यही कारण है कि बैठक बुलाने के लिए उसकी मंजूरी जरूरी है। 
विज्ञापन


इस मामले पर संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी का कहना है कि चीन की इस मांग पर बात हो रही है। इससे पहले चीन की तरफ से इस मसले पर भारत-पाकिस्तान को शांति बरतने की बात कही गई थी। इस मुद्दे पर बीते दिनों पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी संयुक्त राष्ट्र को चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने चीन जाकर वहां के विदेश मंत्री से मुलाकात की थी। पाकिस्तान का आरोप था कि भारत के द्वारा लिया गया फैसला संयुक्त राष्ट्र के नियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हालांकि पाकिस्तान ने इस मसले को कई देशों के सामने उठाया लेकिन हर किसी ने इसे भारत का आंतरिक मामला बताया है। साथ ही पाकिस्तान से द्विपक्षीय तौर पर काम करने को कहा। संयुक्त राष्ट्र ने भी इस मसले को भारत का आंतरिक मसला बताया था। 


गौरतलब है कि सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाकर उसे दो भागों में विभाजित कर केंद्र शासित प्रदेश बना दिया है। वहीं एक अन्य केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को बनाया गया है। 

भारत-पाक के बीच मोदी सबसे बड़ा रोड़ा : शाह महमूद

वहीं, पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाते हुए उन्हें भारत और पाकिस्तान के बीच सबसे बड़ा रोड़ा बताया। कुरैशी ने कहा कि मोदी ने चुनाव जीतने के लिए कश्मीर को दांव पर लगा दिया। फरवरी में चुनाव जीतने के लिए मोदी ने खूब तनाव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यूएनएससी में कश्मीर मुद्दे पर बातचीत से भारत असहज है और बैठक का विरोध कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed