{"_id":"5fb6bf39bc02b20b142e35ba","slug":"china-delivery-boy-sold-iphones-12-pro-of-the-company-to-get-rich","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन: अमीर बनने के लिए डिलीवरी बॉय ने बेच डाले कंपनी के 12 आईफोन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन: अमीर बनने के लिए डिलीवरी बॉय ने बेच डाले कंपनी के 12 आईफोन
Fri, 20 Nov 2020 12:24 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
iPhone 12 Pro Max
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर इसांन अपने जीवन में अमीर होने की ख्वाहिश रखता है या वो मंहगी चीज खरीद कर दोस्तों या पड़ोसियों के बीच चर्चित होना चाहता है। इसी कड़ी में एक मंहगा फोन भी हर कोई चलाना चाहता है और आईफोन चलाने की चाह तो हर कोई रखता है। लेकिन यहां मामला चोरी का है।
विज्ञापन
चीन में एक डिलीवरी बॉय ने अमीर बनने और मंहगे शौक पूरे करने के लिए 14 आईफोन 12 प्रो मैक्स के यूनिट चुरा लिए, जिसकी कीमत 18 लाख रुपये थी। वह उन्हें बेचकर एक फैंसी जीवन जीना चाहता था। हालांकि उसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
मामला ऐसा है, चीन के तांग नाम के एक शख्स ने, जो एप्पल के ऑथराइज्ड रीसेलर मिटुआन-डियानपिंग कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। उसे कंपनी ने आईफोन 12 प्रो मैक्स की 14 यूनिट की डिलीवरी देने का काम सौंपा गया। लेकिन तांग ने 14 आईफोन 12 प्रो मैक्स यूनिट्स को प्राप्त करने पर, खुद इन आर्डर को रद्द कर दिया और कंपनी को दिखाने के लिए दस चाइनीज युआन का भुगतान किया। उसने इन आईफोन 12 प्रो मैक्स के यूनिट्स को स्टोर में वापस नहीं किया और कुछ को बेचकर उसने नगदी हासिल कर ली। जो भारतीय मुद्रा के अनुसार 18 लाख थी।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तांग ने कुछ आईफोन बेचकर अपने दोस्त का कर्जा चुकाया और कुछ को अलग अलग दुकानों पर मोबाइल फोन डीलरों को बेचा। जिनकी कीमत एक हजार युआन बताई गई। इसके बाद जो पैसा बेचकर मिला उसने उससे 600 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से एक बीएमडब्ल्यू कार किराए पर ली और काफी मंहगे कपड़े खरीदे।
लेकिन बेचारे तांग का ये उत्साह ज्यादा दिनों तक के लिए नहीं था, पुलिस ने उसे कंपनी की शिकायत पर धर दबोचा और बाकी बचे आईफोन को जब्त कर लिया। साथ ही उसे कंपनी ने ब्लैकलिस्ट कर दिया। अब तांग को देश के कानूनों के तहत जेल में रहना होगा।