फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China delivers two more new modern naval frigates to Pakistan Navy Completes four ships order

Pakistan-china: ड्रैगन ने पाकिस्तान को सौंपे दो और नौसैन्य जहाज; नियाजी बोले- हमारी दोस्ती और परिपक्व हो रही

Wed, 10 May 2023 10:51 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शंघाई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शंघाई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 10 May 2023 10:51 PM IST
सार

चीन की यात्रा पर गए पाकिस्तानी नौसेना के नौसेना प्रमुख एडमिरल एम अमजद खान नियाजी इस समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने इन जहाजों का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर बोलते हुए  एडमिरल नियाजी ने कहा कि दो युद्धपोतों की कमीशनिंग ने पाक-चीन दोस्ती में एक नया अध्याय शुरू किया है।

विज्ञापन
China delivers two more new modern naval frigates to Pakistan Navy Completes four ships order
चीन-पाकिस्तान

विस्तार

भारत के विरोधी देश चीन और पाकिस्तान की दोस्ती जगजाहिर है। हाल ही में चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू ने पाकिस्तान के नौ सेनाध्यक्ष से  दोनों देशों की नौ सेनाओं सहित तमाम सेनाओं को नए क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने की पेशकश की है। इससे ऐसा लगता है कि  चीन पाकिस्तान को अपनी सैन्य रणनीति और सैन्य तैयारियों का हिस्सा बनाना चाहता है। इस बीच, चीन ने पाकिस्तानी नौसेना को चार जहाजों का ऑर्डर पूरा करते हुए पाकिस्तानी नौसेना को दो और नौसैनिक फ्रिगेट सौंपे हैं।

विज्ञापन


सरकारी  ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक,  पाकिस्तानी नौसेना में इन दोनों फ्रिगेट को पीएनएस टीपू सुल्तान और पीएनएस शाहजहां के नाम से कमीशन किया जाएगा। बुधवार को चीन के शंघाई के हुडोंग-झोंगहुआ शिपयार्ड में समुद्री परीक्षण पूरा होने के बाद एक संयुक्त वितरण और कमीशनिंग समारोह में इन युद्धपोत को पाकिस्तान को सौंपा गया। चीन ने पाकिस्तानी नौसेना के लिए दूसरे टाइप 054A फ्रिगेट को तैयार किया है।   
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन की यात्रा पर गए पाकिस्तानी नौसेना के नौसेना प्रमुख एडमिरल एम अमजद खान नियाजी इस समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने इन जहाजों का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर बोलते हुए  एडमिरल नियाजी ने कहा कि दो युद्धपोतों की कमीशनिंग ने पाक-चीन दोस्ती में एक नया अध्याय शुरू किया है। यह अब और भी परिपक्व हो गया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का यह संबंध  विश्वास, सम्मान और आपसी समर्थन के स्तंभों पर मजबूती से टिका हुआ है। यह हमारे रक्षा सहयोग में भी दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि टाइप 054A/P चीनी मूल के नवीनतम मल्टी-रोल फ्रिगेट्स में से एक है। यह अत्याधुनिक हथियारों और सेंसर से लैस है जिसमें CM-302 सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल और LY-80 सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल शामिल हैं। इसके साथ ही मिसाइलों के साथ-साथ उन्नत एंटी-सबमरीन वारफेयर सूट और कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम से भी लैस किया गया है।  
 
पाकिस्तानी नौसेना प्रमुख नियाजी ने कहा कि टाइप 054A/Psको पाकिस्तान नौसेना के संचालन में एकीकृत किया जा रहा है। आने वाले वर्षों में यह पाकिस्तान नौसेना के बेड़े का एक मुख्य आधार होगा।  


इससे पहले, बीती आठ मई को चीनी रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू ने एडमिरल नियाज़ी के साथ बैठक की थी। उस दौरान उन्होंने कहा कि दो सदाबहार मित्रों को सैन्य सहयोग के नए क्षेत्रों की तलाश करनी चाहिए और संयुक्त रूप से अपने सुरक्षा हितों और क्षेत्र की रक्षा करनी चाहिए। ली ने यह भी कहा कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच संबंध चीन-पाकिस्तान संबंधों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और दोनों देशों की नौसेनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में दोनों पक्षों के बीच सहयोग ने अच्छे परिणाम हासिल किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed