फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Covid: Coffins demand increased due to the surge in deaths due to corona News in Hindi

चीन में कोरोना: लाशों को दफनाने के लिए कम पड़ गए ताबूत, अंतिम संस्कार का खर्च दो से तीन गुना बढ़ा

Wed, 25 Jan 2023 10:28 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 25 Jan 2023 10:28 AM IST
सार

चीन ने जिन मौत के आंकड़ों को साझा किया है, वह सिर्फ शहरी इलाकों के हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण कोरोना से होने वाली मौतों की कोई गिनती ही नहीं की गई है।

विज्ञापन
China Covid: Coffins demand increased due to the surge in deaths due to corona News in Hindi
चीन में कोरोना का कहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन में कोरोना का तांडव लगातार जारी है। यहां की करीब 80 प्रतिशत आबादी संक्रमण की चपेट में आ चुकी है और मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। चीन ने भले ही दिसंबर से अब तक कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 60 हजार बताई हो, लेकिन हकीकत यह है कि यहां गली-कूचों और अस्पतालों में लाशों की भरमार है। 

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में लाश दफनाने के लिए ताबूत तक कम पड़ गए हैं और मांग ज्यादा होने की वजह से उनके दाम भी बढ़ गए हैं। आलम यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में हर दिन किसी न किसी की मौत हो रही है, जिससे श्मशानों के बाहर लंबी लाइन है। 
विज्ञापन


एक सप्ताह में 13 हजार से ज्यादा मौतें
चीन के प्रमुख महामारी विज्ञानी वू ज़ुन्यो के अनुसार, दिसंबर में चीन द्वारा प्रतिबंध हटाए जाने के बाद से लगभग एक अरब से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जो कुल आबादी का 80 प्रतिशत है। वहीं, पिछले सप्ताह के अंत में चीन ने एक सप्ताह से भी कम समय में 13,000 कोरोना मौतों को दर्ज किया, लेकिन ये मौतें अस्पतालों में हुई हैं। चीन के ग्रामीण क्षेत्रों की हालत इससे बहुत बुरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत के आंकड़ों में ग्रामीण क्षेत्रों की गिनती ही नहीं 
मीडिया रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि चीन ने जिन मौत के आंकड़ों को साझा किया है, वह सिर्फ शहरी इलाकों के हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण कोरोना से होने वाली मौतों की कोई गिनती ही नहीं की गई है। कई रिपोर्ट्स में ग्रामीण क्षेत्रों में मौतों की संख्या में बढ़ोत्तरी की बात कही गई है। 


तीन से चार गुना बढ़ गईं मौतें 
चीन के शांक्सी प्रांत के ग्रामीण क्षेत्रों में तीन से चार गुना मौतें बढ़ गई हैं। श्मशानों पर अंतिम संस्कार के लिए लंबी कतार है। ऐसे में ताबूत बनाने वालों और अंतिम संस्कार उद्योग से जुड़े लोगों का काम भी बढ़ गया है। बढ़ी हुई मांग का असर दामों पर हुआ है। एक स्थानीय निवासी का कहना है कि कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या के कारण अंतिम संस्कार की व्यवस्था की लागत आसमान छू गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते एक महीने से यहां लगातार मौतें हो रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed