फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china covid 19, Shanghai Disneyland closed amid lockdown

China: चीन में फिर कोहराम मचा रहा कोरोना, शंघाई का डिज्नीलैंड बंद, बढ़ रहा मौतों का दायरा

Tue, 01 Nov 2022 03:05 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, शंघाई
एएनआई, शंघाई Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 01 Nov 2022 03:05 PM IST
सार

शंघाई में पिछले 28 दिनों में कोरोना वायरस के 97 मामले और 595 मौतों के साथ कुल 64,282 मामले दर्ज किए हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन में पिछले एक महीने में 178,178 मामले और 212 मौतें हुई हैं।

विज्ञापन
china covid 19, Shanghai Disneyland closed amid lockdown
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

चीन में एक बार फिर कोरोना वायरस जमकर कोहराम मचा रहा है। सरकार ने कई शहरों में जीरो कोरोना नीति के तहत कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया है। वहीं शंघाई में सोमवार को डिज्नीलैंड को अचानक बंद कर दिया। शंघाई डिज्नीलैंड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सोमवार को एक नोटिस साझा किया जिसमें कहा गया कि थीम पार्क और उसकी आसपास की सुविधाएं अगली सूचना तक बंद रहेंगी। 

विज्ञापन


डिज्नी ने अपने बयान में कहा कि हम असुविधा के लिए माफी चाहते हैं और इस अवधि के दौरान प्रभावित सभी मेहमानों के पैसे वापस करेंगे। जैसे ही हम शंघाई डिज्नीलैंड चालू करेंगे और फिर से शुरू करने की निश्चित तारीख होगी, हम मेहमानों को सूचित करेंगे।
विज्ञापन


जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, शंघाई में पिछले 28 दिनों में कोरोना वायरस के 97 मामले और 595 मौतों के साथ कुल 64,282 मामले दर्ज किए हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन में पिछले एक महीने में 178,178 मामले और 212 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने देश की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी और उसके नेता शी जिनपिंग ने संकेत दिया था कि जीरो-कोविड नीति में कोई ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने इसे वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लोगों का युद्ध कहा था। चीन में फिलहाल बड़े शहरों में 200 से ज्यादा जगहों पर लॉकडाउन लागू हैं।


चीनी सरकार के गंभीर कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ तिब्बतियों ने सड़कों पर किया मार्च 
तिब्बत की राजधानी ल्हासा में लोगों ने चीनी सरकार के गंभीर कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध किया। ल्हासा में सैकड़ों लोगों ने चीनी सरकार के सख्त कोरोना उपायों का विरोध किया और प्रदर्शनकारी दोपहर बाद सड़क पर उतर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed