{"_id":"61ae33db9250a050526c3633","slug":"china-can-attack-taiwan-before-or-in-2027-preparing-at-fast-pace-america-worried","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी: ताइवान को लेकर तेजी से तैयारियां कर रहा चीन, 2027 में ही कर सकता है हमला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चेतावनी: ताइवान को लेकर तेजी से तैयारियां कर रहा चीन, 2027 में ही कर सकता है हमला
Mon, 06 Dec 2021 09:32 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 06 Dec 2021 09:32 PM IST
सार
ताइवान को लेकर चीन की आक्रामकता और उसके रुख को लेकर अमेरिका ने गंभीर चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन
चीन की सेना
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कुछ वर्षों में ताइवान का भविष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता का एक गंभीर मुद्दा बन कर उभरा है। चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ताइवान के अधिकार क्षेत्र वाले हवाई और समुद्री क्षेत्र में लगातार घुसपैठ कर रही है। इसके साथ ही ताइवान पर चीन के हमले की आशंकाएं भी बढ़ी हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका ने इसे लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन
अमेरिकी हिंद-प्रशांत कमांड के प्रमुख एडमिरल फिलिप डेविडसन ने अमेरिका की कांग्रेस को चेतावनी दी है कि साल 2027 या उससे पहले ताइवान पर चीन की ओर से हमला हो सकता है। फिलिप ने कहा कि चीन 2050 तक अमेरिका और नियम आधारिक अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में हमारी नेतृत्व की भूमिका को बदलने के लिए कोशिशें तेज कर रहा है।
विज्ञापन
एडमिरल फिलिप के अनुसार इससे पहले चीन की महत्वाकांक्षा में ताइवान साफ तौर पर आता है। मुझे लगता है कि इस दशक के दौरान खतरा प्रकट हो गया है, शायद अगले छह साल में ही इसका परिणाम देखने को मिले। उन्होंने कहा कि चीन यथास्थिति में बदलाव के लिए एकतरफा कार्रवाई कर सकता है। हमें ऐसी स्थितियों के लिए तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन
चार दिसंबर को ताइवान के पास दिखे थे चीन के विमान
इसके अलावा अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने भी कहा था कि चार दिसंबर को चीनी सेना के कुछ विमान ताइवान के पास देखे गए थे। उन्होंने कहा था मैं कोई अनुमान नहीं लगाना चाहता हूं लेकिन निश्चित तौर पर यह एक अभ्यास की तरह लग रहा है। बीते दिनों सामने आई पेंटागन की एक रिपोर्ट में भी चीनी आक्रामकता को लेकर चेतावनी दी गई थी।
पीएलए पर अमेरिकी सेना के पूर्व विशेषज्ञ डेनिस ब्लास्को का कहना है कि चीन के राष्ट्रपति पीएलए को मजबूत करने प्रमुखता दे रहे हैं और उसके पीछ कुछ कारण हैं। पहला कारण चीन को किसी हमले बचाने के लिए। दूसरा कारण ताइवान को आजादी की ओर और कोई कदम बढ़ाने से रोकने और ताइवान के समर्थन में अमेरिका की मदद को रोकना है।