फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China biggest security anxiety for Australia, Defense Minister Marless said we are with India in Ladakh dispute

China Biggest Threat: ऑस्ट्रेलिया के लिए चीन सबसे बड़ी सुरक्षा चिंता, रक्षा मंत्री मार्लेस बोले- लद्दाख विवाद में हम भारत के साथ

Thu, 23 Jun 2022 01:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 23 Jun 2022 01:22 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के रक्षामंत्री मार्लेस ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से भारत के साथ खड़ा है। 

विज्ञापन
China biggest security anxiety for Australia, Defense Minister Marless said we are with India in Ladakh dispute
ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री व रक्षामंत्री रिचर्ड मार्लेस - फोटो : ANI

विस्तार

चार दिनी भारत यात्रा पर आए ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री व रक्षामंत्री रिचर्ड मार्लेस ने चीन को लेकर बड़ा बयान दिया है। मार्लेस ने गुरुवार को कहा कि चीन ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी सुरक्षा चिंता है, क्योंकि वह दुनिया को इस तरह से आकार देना चाहता है जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। 

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के रक्षामंत्री मार्लेस ने कहा कि चीन को लेकर भारत की भी ऐसी ही सुरक्षा चिंताएं हैं। पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से भारत के साथ खड़ा है। 
विज्ञापन


रूस-चीन का बढ़ता रक्षा सहयोग चिंताजनक
पत्रकारों के एक समूह से चर्चा में रक्षा मंत्री मार्लेस ने चीन व रूस के बीच बढ़ते रक्षा व सुरक्षा सहयोग पर भी चिंता जताई। उन्होंने यह भी कहा कि इस सहयोग का असर इस क्षेत्र पर पड़ सकता है। मार्लेस ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों रक्षा और सुरक्षा संबंधों के विस्तार के लिए दृढ़ प्रतिबद्ध हैं। उनका देश भारत को अपने वैश्विक दृष्टिकोण के केंद्र में रखता है। ऑस्ट्रेलिया के लिए चीन हमारा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और भारत के लिए भी, लेकिन चीन हमारी सबसे बड़ी सुरक्षा चिंता भी है और ऐसा ही भारत के लिए भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्लेस ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया आर्थिक के साथ साथ रक्षा क्षेत्र में भी संबंध बनाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं ताकि हम दोनों देशों की रक्षा और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए और अधिक गहराई से जुड़ सकें।


गलवान संघर्ष को लेकर कही यह बात
मार्लेस ने दो साल पहले पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुई भारत चीन की झड़प का जिक्र करते हुए स्पष्ट कहा कि उनका देश भारत के साथ एकजुटता से खड़ा है। उन्होंने कहा कि चीन अपने आसपास की दुनिया को उन तरीकों से आकार देने की कोशिश कर रहा है जो पहले नहीं देखे गए थे। हम पिछले कुछ वर्षों में चीन के मुखर व्यवहार को महसूस कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed