{"_id":"60d0b2d182b46a5c924bcc87","slug":"china-asks-its-citizen-in-afghanistan-to-immediately-leave-war-hit-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में हिंसा: चीन की अपने नागरिकों को सलाह, तत्काल छोड़ें युद्धग्रस्त देश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान में हिंसा: चीन की अपने नागरिकों को सलाह, तत्काल छोड़ें युद्धग्रस्त देश
Mon, 21 Jun 2021 09:20 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 21 Jun 2021 09:20 PM IST
सार
अमेरिकी सैनिकों की वापसी से पहले अफगानिस्तान में बढ़ती हिंसा के बीच चीन ने अपने नागरिकों से तत्काल युद्धग्रस्त देश छोड़ने को कहा है।
विज्ञापन
चीन का ध्वज
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
अफगानिस्तान में मौजूद अपने नागरिकों को चीन ने यह परामर्श ऐसे समय में दिया है जब हाल के सप्ताह में अफगानिस्तानी सुरक्षाबलों और तालिबान के बीच हिंसा और भड़क गई है। साथ ही आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के कई नए जिलों पर भी कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के अनुसार अफगानिस्तान स्थित चीनी दूतावास ने चीनी नागरिकों से कहा है कि अमेरिका और नाटो के सैनिकों की वापसी से पहले तालिबान के नए क्षेत्रों पर कब्जा कर लेने के मद्देनजर वे तत्काल युद्धग्रस्त देश को छोड़ दें।
विज्ञापन
इसने चीनी नागरिकों व संगठनों से कहा है कि अतिरिक्त सतर्कता बरतें और आपात तैयारी मजबूत करें। अमेरिका और तालिबान के बीच 29 फरवरी 2020 को दोहा में हुए समझौते के अनुसार अंतरराष्ट्रीय सैनिकों को सितंबर तक अफगानिस्तान से वापसी करनी है।
विज्ञापन