फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China again violates maritime boundary, five naval ships and military aircraft seen near Taiwan

China-Taiwan Row: चीन ने फिर किया समुद्री सीमा का उल्लंघन, ताइवान के पास दिखे पांच नौसैनिक जहाज और सैन्य विमान

Sun, 29 Dec 2024 07:44 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: बशु जैन Updated Sun, 29 Dec 2024 07:44 AM IST
सार

शनिवार को भी चीन के विमानों को ताइवान के सीमा क्षेत्र के पास देखा गया था। अब रविवार सुबह भी चीन के पांच नौ सैनिक जहाज और पांच चीनी सैन्य विमान ताइवान के उत्तरी और दक्षिणी पश्चिमी एडीआईजेड में देखे गए। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने कहा कि इस पर नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन
China again violates maritime boundary, five naval ships and military aircraft seen near Taiwan
ताइवान में दिखे जहाज। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

ताइवान जलडमरूमध्य तनाव का केंद्र बना हुआ है। इस बीच चीन के पांच नौ सैनिक जहाज और पांच चीनी सैन्य विमान एक बार फिर ताइवान के उत्तरी और दक्षिणी पश्चिमी एडीआईजेड में देखे गए। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने कहा कि इस पर नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन


एमएनडी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि आज सुबह 6 बजे तक ताइवान के आसपास 5 पीएलए विमान और 5 पीएलएएन जहाजों को देखा गया। तीन विमान मध्य रेखा को पार करके ताइवान के उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी एडीआईजेड में घुस गए। हमने स्थिति पर नजर रखी है और उसके अनुसार कार्रवाई की है।
विज्ञापन


इससे शनिवार को भी चीन के विमानों को ताइवान के सीमा क्षेत्र के पास देखा गया था। इसे लेकर एमएनडी ने एक्स पोस्ट में लिखा था कि ताइवान के आस-पास 7 पीएलए विमान और 5 पीएलएएन जहाजों को देखा गया। इनमें से एक विमान मध्य रेखा को पार करके ताइवान के उत्तरी एडीआईजेड में घुस गया। हमने स्थिति पर नजर रखते हुए कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने आरओसी सशस्त्र बल के आर्मी एयरबोर्न प्रशिक्षण केंद्र के नए बैरक के उद्घाटन की जानकारी दी थी। इसके अनुसार अगली पीढ़ी के प्रशिक्षण के तरीके और गियर के साथ यह बेस सेना के पैराट्रूपर्स और विशेष युद्ध योद्धाओं की युद्ध क्षमताओं को बढ़ाएगा। 

वहीं नाटो महासचिव मार्क रूटे ने भी ताइवान के प्रति चीन के रुख पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि चीन ताइवान को धमकी दे रहा है। चीन ऐसे तरीके अपना रहा है। जिससे वह ताइवान के बुनियादी ढांचे तक पहुंच सके और उसे पंगु बना सके। दिसंबर में अब तक ताइवान ने 71 बार चीनी सैन्य विमान और 50 बार जहाजों का अपनी सीमा में पता लगाया है। 


चीन ताइवान के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है ग्रे-जोन रणनीति
सितंबर 2020 से, चीन ताइवान के आसपास ऑपरेट करने वाले सैन्य विमानों और नौसैनिक जहाजों की संख्या बढ़ाकर ग्रे-जोन रणनीति का इस्तेमाल कर रहा है। ग्रे-जोन रणनीति 'स्थिर-स्थिति निरोध और आश्वासन से परे एक प्रयास या प्रयासों की श्रृंखला है जो बल के प्रत्यक्ष और बड़े पैमाने पर उपयोग का सहारा लिए बिना किसी के सुरक्षा उद्देश्यों को प्राप्त करने का प्रयास करती है।' ताइपे टाइम्स ने बताया, इससे पहले 3 दिसंबर को, ताइवान के विदेश मंत्रालय ने अन्य लोकतांत्रिक देशों के राजनयिक संबंधों में चीन के हस्तक्षेप की आलोचना की, और इसे 'अफसोसजनक' बताया कि बीजिंग लोकतांत्रिक देशों के बीच सामान्य राजनयिक व्यवहार को समझने में विफल रहता है और इस प्रकार अक्सर 'उत्तेजक कार्रवाई' करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed