फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chilling CCTV Video Captures Ex Kazakh Minister Beating His Wife To Death

नृशंस हत्या: सनकी पूर्व मंत्री ने बीवी को पीट-पीटकर सुलाया मौत की नींद, कजाखस्तान में हो सकती है 20 साल की जेल

Fri, 03 May 2024 07:55 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अस्ताना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अस्ताना Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 03 May 2024 07:55 PM IST
सार

कजाखस्तान के पूर्व मंत्री कुआंडिक बिशिम्बायेव को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में 20 साल की सजा हो सकती है। इस हत्याकांड का आठ घंटे लंबा सीसीटीवी वीडियो अदालत में दिखाया गया है। 

विज्ञापन
Chilling CCTV Video Captures Ex Kazakh Minister Beating His Wife To Death
Kazakhstan साल्टानैट नुकेनोवा (फाइल) - फोटो : इंस्टाग्राम @saltanat.foundation

विस्तार

कजाखस्तान के पूर्व मंत्री कुआंडिक बिशिम्बायेव पर अपनी पत्नी साल्टानैट नुकेनोवा की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। इस वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। अब एक बार फिर से कजाखस्तान में इस हत्याकांड की चर्चा हो रही है। 31 वर्षीय साल्टानैट नुकेनोवा को नवंबर 2023 में एक रेस्तरां में मृत पाया गया था। इस रेस्तरा में नुकेनोवा ने अपने पति और कुआंडिक बिशिम्बायेव के साथ रात बिताई थी। बताया गया था कि यह रेस्तरां कुआंडिक के किसी रिश्तेदार का है। 

विज्ञापन


अदालत में दिखाई गया आठ घंटे का वीडियो
अदालत में हुई सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने न्यायाधीश को आठ घंटे लंबा सीसीटीवी वीडियो दिखाया गया, जिसमें पूर्व मंत्री अपनी पत्नी को बुरी तरह से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में यह भी दिखा कि 44 वर्षीय कुआंडिक अपनी 31 वर्षीय पत्नी को हाथ और घूंसों से पीट रहे हैं। इसके बाद पूर्व मंत्री अपनी पत्नी साल्टानैट नुकेनोवा के बालों से खींचकर उस कमरे में ले जाते दिखते हैं, जहां कोई कैमरा नहीं था। 
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा- वकील
सरकारी वकील ने सुनवाई के दौरान कहा कि जब नुकेनोवा ने शौचालय में छिपने की कोशिश की, तो बिशिम्बायेव ने दरवाजा तोड़ दिया और अपनी पत्नी को बाहर निकालकर पिटाई जारी रखी। उन्होंने आगे कहा कि शौचालय से बाहर निकलने के बाद  बिशिम्बायेव ने नुकेनोवा को गला दबोचा, जिस वजह से वह अपने होश खोने लगीं। जब वह खून से लथपथ होकर फर्श पर गिरीं, तो बिशिम्बायेव ने उस भविष्यवक्ता को फोन किया, जिसने नुकेनोवा के सुखद भविष्य का आश्वासन दिया था। इस घटना के 12 घंटे के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर ही पूर्व मंत्री की पत्नी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिशिम्बायेव को हो सकती है 20 साल की कैद
एक रिपोर्ट के अनुसार साल्टानैट नुकेनोवा की मौत मस्तिष्क आघात (ब्रेन ट्रॉमा) की वजह से हुई। उनकी नाक की एक हड्डी टूट गई थी और चेहरे, सिर और हाथों पर कई चोटें थीं। उनके पति कुआंडिक बिशिम्बायेव पर अत्यधिक यातना और हिंसा के साथ हत्या का आरोप लगाया गया है, जिस वजह से उन्हें 20 साल तक जेल की सजा भुगतनी पड़ सकती है। कजाखस्तान के लोग अदालत में चले हत्या के मुकदमे को सोशल मीडिया पर देख रहे हैं और देश में लैंगिक समानता को लेकर नई बहस छिड़ गई है। 

2017 में भी बिशिम्बायेव को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और 10 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। लेकिन, माफी और पैरोल की बदौलत तीन साल से कम समय तक सलाखों के पीछे रहने के बाद वह रिहा हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed