फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Children Unfed, Thousands Share A Toilet: Oxfam Warns Of "Appalling Conditions" In Gaza

Gaza War: फलस्तीनियों की हालत भयावह, बच्चों को नहीं मिल रहा तीन दिन में भी एक बार का खाना, ऑक्सफैम की चेतावनी

Wed, 05 Jun 2024 04:33 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 05 Jun 2024 04:33 AM IST
सार

Gaza War: ऑक्सफैम ने संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों का हवाला देते हए कहा कि जब से इस्राइली बलों ने छह मई को राफा पर अपना जमीनी अभियान शुरू किया है, तबसे हर दिन औसतन आठ सहायता ट्रकों ने प्रवेश किया।

विज्ञापन
Children Unfed, Thousands Share A Toilet: Oxfam Warns Of "Appalling Conditions" In Gaza
गाजा में चल रहे युद्ध के बीच हमलों से नष्ट घर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

गाजा में युद्ध के कारण विस्थापित हुए फलस्तीनी भयावह परिस्थितियों में रह रहे हैं। बच्चे कभी-कभी पूरे दिन बिना भोजन के रह रहे हैं और हजारों लोग एक ही शौचालय साझा कर रहे हैं। ऑक्सफैम ने मंगलवार को यह चेतावनी दी। हाल के हफ्तों में मिस्र की सीमा के पास गाजा पट्टी के दक्षिणी क्षेत्र राफा में इस्राइली बलों ने बमबारी की की है। जिसने उन लोगों को फिर से विस्थापित कर दिया है, जो गाजा के अन्य हिस्सों से जान बचाकर यहां पहुंचे थे। 

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र की फलस्तीनी शरणार्थी एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए के मुताबिक, दस लाख से ज्यादा लोग राफा से भागकर अन्य क्षेत्रों की ओर चले गए हैं। ऑक्सफैम ने कहा कि गाजा की दो-तिहाई से ज्यादा आबादी घिरे हुए क्षेत्र के पांचवें हिस्से से भी बहुत कम होने का अनुमान है। 

विज्ञापन


एजेंसी ने कहा, इस्राइल के हमलों के बावजूद पलायन कर रहे लोगों को पूरी मदद प्रदान की जाएगी। गाजा का अधिकांश हिस्सा मानवीय मदद से वंचित हो गया है, जो अकाल का सामना कर रहा है। इसने आगे कहा, सहायता एजेंसी द्वारा मई में किए गए एक खाद्य सर्वेक्षण में पाया गया कि सर्वेक्षण से पहले 85 फीसदी बच्चों ने तीन दिन में एक बार से भी पूरे दिन खाना नहीं खाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ऑक्सफैम ने संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों का हवाला देते हए कहा कि जब से इस्राइली बलों ने छह मई को राफा पर अपना जमीनी अभियान शुरू किया है, तबसे हर दिन औसतन आठ सहायता ट्रकों ने प्रवेश किया। ऑक्सफैम के मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका के निदेशक सैली अबी खलील ने कहा, जब तक अकला की घोषणा की जाती है, तब तक बहुत देर हो चुकी होगी। 


पिछले हफ्ते इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक फ्रांसीसी टेलीविजन को इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने गाजा में भुखमरी के आरोपों को खारिज किया औक कहा कि अकाल को रोकने के लिए सबकुछ किया गया। उन्होंने कहा कि गाजा के लोग एक दिन 3,200 कैलोरी खा रहे हैं या दैनिक जरूरत से ज्यादा खा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed