फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Case against Mark Zuckerberg in the case related to privacy violation

Privacy Violation: निजता हनन से जुड़े मामले में मार्क जुकरबर्ग के खिलाफ केस, 2016 में राष्ट्रपति चुनाव में करोड़ों यूजर्स के डाटा का इस्तेमाल

Wed, 25 May 2022 12:40 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 25 May 2022 12:40 AM IST
सार

यह पूरा मामला लाखों फेसबुक यूजरों के निजी डाटा की निजता के हनन से जुड़ा है। डीसी के अटॉर्नी जनरल कार्ल रेसीन ने ‘डीसी सुपीरियर कोर्ट’ में जुकरबर्ग के खिलाफ दीवानी मुकदमा दायर किया है।

विज्ञापन
Case against Mark Zuckerberg in the case related to privacy violation
मार्क जुकरबर्ग - फोटो : Twitter

विस्तार

‘डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया’ (डीसी) ने ‘कैम्ब्रिज एनालिटिका’ घोटाले में मेटा प्रमुख मार्क जुकरबर्ग को निजी रूप से जिम्मेदार ठहराए जाने का अनुरोध करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया है। इस मामले को एक बड़ा कॉरपोरेट और राजनीतिक घोटाला कहा जा रहा है।

विज्ञापन


यह पूरा मामला लाखों फेसबुक यूजरों के निजी डाटा की निजता के हनन से जुड़ा है। डीसी के अटॉर्नी जनरल कार्ल रेसीन ने ‘डीसी सुपीरियर कोर्ट’ में जुकरबर्ग के खिलाफ दीवानी मुकदमा दायर किया है। मुकदमे में कहा गया है कि जुकरबर्ग कंपनी के महत्वपूर्ण निर्णयों में प्रत्यक्ष रूप से शामिल थे और यूजरों के डाटा को साझा किए जाने के संभावित खतरों से अवगत थे, जैसा कि कैम्ब्रिज एनालिटिका कंपनी के मामले में हुआ।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि इस कंपनी ने 8.70 करोड़ फेसबुक यूजरों का डाटा उनकी अनुमति के बिना जुटाया, जिसका इस्तेमाल अमेरिका में 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए किया गया। ‘मेटा प्लेटफॉर्म्स’ के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed