फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Cars will soon fly in American sky price will be three lakh dollars read to know Specifications

US: अमेरिका के आसमान में जल्द उड़ेंगी कारें, तीन लाख डॉलर होगी कीमत; एक साथ सिर्फ दो लोग कर सकते हैं सफर

Sat, 01 Jul 2023 05:43 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 01 Jul 2023 05:43 AM IST
सार

कंपनी के सीईओ जिम दुखोवनी ने कहा था कि एलेफ का लक्ष्य इतिहास में पहली उड़ान कार पेश करना है। 2015 में जब कंपनी की शुरुआत हुई, तो पहली उड़ान कार का स्केच एक कैफे में नैपकिन पर बनाया गया।

विज्ञापन
Cars will soon fly in American sky price will be three lakh dollars read to know Specifications
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में जल्द ही कारें आसमान में नजर आएंगी। संघीय वायु प्रशासन ने अलेफ एयरोनॉटिक्स की कार मॉडल-ए को विशेष उड़ान योग्यता प्रमाणन दिया है। पूरी तरह इलेक्ट्रिक यह कार करीब 3 लाख डॉलर की होगी। कंपनी फिलहाल 500 से 1,500 डॉलर लेकर इसकी बुकिंग कर रही है। यह कार एक लाइट स्पीड व्हीकल है, जो ज्यादातर राज्यों के नियमों के मुताबिक है। इसके शुरुआती मॉडल में सिर्फ दो लोग ही सफर कर पाएंगे। यह एक जगह खड़े-खड़े ही टेकऑफ करने में सक्षम है।

विज्ञापन

अलेफ एयरोनॉटिक्स का दावा, एफएए से मिला उड़ान प्रमाणन
अभी तक 440 लोगों ने कार बुक कराई है। कंपनी का दावा है कि इसे 2025 के आखिर तक बाजार में उतार दिया जाएगा। 2035 तक चार लोगों के साथ उड़ने में सक्षम कार तैयार कर ली जाएगी। नए मॉडल की कारें 400 किमी तक उड़ने में सक्षम होंगी।इस साल की शुरुआत में कंपनी के सीईओ जिम दुखोवनी ने कहा था कि एलेफ का लक्ष्य इतिहास में पहली उड़ान कार पेश करना है। 2015 में जब कंपनी की शुरुआत हुई, तो पहली उड़ान कार का स्केच एक कैफे में नैपकिन पर बनाया गया।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed