फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Cargo Ship Hits Key Bridge in Baltimore Triggering Partial Collapse

US: बाल्टीमोर में हादसा! मालवाहक जहाज के टकराने से ढहा पुल, नदी में गिरीं गाड़ियां; कई लोगों की मौत की आशंका

Tue, 26 Mar 2024 02:02 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बाल्टीमोर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बाल्टीमोर Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 26 Mar 2024 02:02 PM IST
सार

एक मालवाहक जहाज बाल्टीमोर हार्बर को पार करने वाले पुल से टकरा गया, जिससे पुल ढह गया। अधिकारियों का कहना है कि 20 लोग और कई वाहनों को नदी में समाते हुए देखा गया। 

विज्ञापन
Cargo Ship Hits Key Bridge in Baltimore Triggering Partial Collapse
बाल्टीमोर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार की सुबह अमेरिका के बाहरी बाल्टीमोर हार्बर क्षेत्र में एक हादसा हो गया। दरअसल यहां एक मालवाहक जहाज बाल्टीमोर हार्बर को पार करने वाले पुल से टकरा गया। इस हादसे के बाद पुल ढह गया और घटना में कई लोगों की मौत की आशंका है। बाल्टीमोर तटरक्षक बल के अधिकारी मैथ्यू वेस्ट ने कहा कि मंगलवार की सुबह पुल के आंशिक ढहने की सूचना मिली थी। बाल्टीमोर के अग्निशमन विभाग ने भी पुल के ढहने की पुष्टि की। इसके बाद मैरीलैंड परिवहन प्राधिकरण ने पुल पर आवाजाही रोक दी है। 

विज्ञापन


20 लोग और कई वाहन नदी में समाए
तटरक्षक बल, अग्निशमन विभाग समेत कई एजेंसियों का कहना है कि हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।  यह भी बताया जा रहा है कि पुल ढहने के बाद कई कारें और लोग पानी समा गए। कई लोगों के लापता होने की भी खबर है। कुल मिलाकर यह हादसा एक बड़ी क्षति की ओर इशारा कर रहा है।  बाल्टीमोर के अग्निशमन विभाग के निदेशक केविन कार्टराईट ने इस बात की पुष्टि की है कि 20 लोग और कई वाहन नदी में समा गए।

विज्ञापन

बाल्टीमोर से कोलंबो के लिए रवाना हुआ था जहाज
तटरक्षक बल के अधिकारी ने बताया कि जहाज पर सिंगापुर का झंडा लगा था। मालवाहक जहाज का नाम डाली है और वह 948 फीट लंबा है। यह जहाज बाल्टीमोर से कोलंबो श्रीलंका के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान जहाज फ्रांसिस स्कॉट पुल से जा टकराया।  



1977 में खोला गया था फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज
यह पुल आम जनता केलिए 1977 में खोला गया था। इसका नाम अमेरिका के विख्यात लेखक फ्रांसिस स्कॉट की के नाम पर रखा गया था। फ्रांसिस स्कॉट पुल की लंबाई 1.6 मील है। 

घटना के बाद मैरीलैंड के गवर्नर ने आपातकाल की घोषणा की
मैरीलैंड के बाल्टीमोर में फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज के ढहने के बाद मैरीलैंड के गर्वनर वेस मूर ने सोमवार को आपातकाल घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम उन बहादुर लोगों के आभारी हैं जो इसमें शामिल लोगों को बचाने के प्रयास कर रहे हैं और सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं। बाल्टीमोर में फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज मंगलवार सुबह एक बड़े जहाज से टकराने के बाद ढह गया है। 
इस बीच, सार्वजनिक मामलों के अधिकारी, किम्बर्ली रीव्स के मुताबिक, यूएस कोस्ट गार्ड (यूएससीजी) एक रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज आपातकाल का जवाब दे रहा है कि एक कंटेनर जहाज ने 1:27 बजे ईटी पर "और बाद में ढह गया" पर हमला किया। तटरक्षक के 5वें जिले का।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed