फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Caretaker govt in Pakistan forms cabinet committee to probe May 9 violence against key Army installations

Pakistan: नौ मई की हिंसा की जांच के लिए सरकार ने गठित की कैबिनेट समिति, 14 दिनों के भीतर पेश करेगी रिपोर्ट

Sat, 06 Jan 2024 09:26 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 06 Jan 2024 09:26 PM IST
सार

Pakistan: यह समिति सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमलों सहित नौ मई, 2023 की घटनाओं की समीक्षा करेगी और इसे 14 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। यह भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सिफारिशें भी देगी।  

विज्ञापन
Caretaker govt in Pakistan forms cabinet committee to probe May 9 violence against key Army installations
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों द्वारा नौ मई को हुई हिंसक घटनाओं के मास्टमाइंड, साजिशकर्ताओं, सूत्रधारों और अंजाम देने वालों का पता लगाने के लिए एक एक कैबिनेट समिति का गठन किया है। शनिवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन

जेल में बंद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक इमरान खान और उनकी पार्टी के सैकड़ों सहयोगियों के खिलाफ पहले से ही इस घटना कई मामले दर्ज हैं। जिन्हें पुलिस ने आपराधिक साजिशकर्ता करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिओ न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर के निर्देश पर इस समिति के गठन की पहल की गई। कैबिनेट डिवीजन ने कार्यवाहक कानून मंत्री अहमद इरफान असलम की अध्यक्षता वाली समिति के गठन के लिए एक अधिसूचना जारी की। 

विज्ञापन

यह समिति सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमलों सहित नौ मई, 2023 की घटनाओं की समीक्षा करेगी और इसे 14 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। यह भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सिफारिशें भी देगी और नौ मई की घटनाओं के तत्काल और दीर्घकालिक प्रभावों की समीक्षा करेगी।  

इमरान खान की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिन्ना हाउस (लाहौर कोर कमांडर हाउस), मियांवाली एयरबेस और फैसलाबाद में आईएसआई भवन सहित एक दर्जन सैन्य प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की छी। रावलपिंडी में सेना मुख्यालय (जीएचक्यू) पर भी पहली बार भीड़ ने हमला किया था। 

इमरान खान रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। उन्हें तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराया गया है और उन पर कई अन्य मामलों के तहत मुकदमा चल रहा है। जिसमें उनके समर्थकों द्वारा नौ मई को किए गए हिंसक विरोध प्रदर्शन और सरकारी गोपनीयता अधिनियम के तहत मामले भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed