फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canadian police arrest 3 suspects in killing of Khalistan separatist Nijjar: Media report

Canada: कनाडा पुलिस का दावा- निज्जर की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए तीन संदिग्ध; जारी किए नाम और तस्वीरें

Sat, 04 May 2024 12:47 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 04 May 2024 12:47 AM IST
सार

कनाडा की पुलिस ने पिछले साल खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कथित हिट स्क्वॉड के तीन सदस्यों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Canadian police arrest 3 suspects in killing of Khalistan separatist Nijjar: Media report
कनाडा पुलिस ने जारी की निज्जर हत्या मामले में गिरफ्तार संदिग्धों की तस्वीरें। - फोटो : RCMP

विस्तार

कनाडा की पुलिस ने पिछले साल खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कथित हिट स्क्वॉड के तीन सदस्यों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। रॉयल कैनेडियन माउंटेन पुलिस ने इन संदिग्धों की तस्वीर भी जारी की है। जांचकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि भारत सरकार ने इन लोगों को निज्जर की हत्या का काम सौंपा था।

विज्ञापन


पिछले साल कनाडा के के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संभावित संलिप्तता का आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच काफी तनाव आ गया था। बाद में भारत ने ट्रूडो के आरोपों को बेतुका और प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया था। 
विज्ञापन


सीटीवी न्यूज ने एक वरिष्ठ सरकारी सूत्र के हवाले से बताया कि निज्जर की हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अदालत के दस्तावेजों से पता चलता है कि निज्जर की हत्या के मामले में करणप्रीत सिंह (28), कमलप्रीत सिंह (22) और करण बराड़ (22) पर हत्या और हत्या की साजिश रचने का आरोप है। निज्जर (45 वर्षीय) को 18 जून 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में गुरुद्वारे के बाहर गोली मार दी गई थी। वह कनाडा का नागरिक था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच से जुड़े करीबी सूत्रों के हवाले से सीबीसी ने खबर दी कि कनाडा पुलिस तीन अतिरिक्त हत्याओं के संभावित संबंधों की सक्रियता से जांच कर रही है, जिसमें एडमंटन में एक 11 वर्षीय लड़के की गोली मारकर हत्या करने का मामला भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, हिट स्क्वॉड के सदस्यों पर आरोप है कि जिस दिन ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में गुरु नानक सिख गुरुद्वारे में निज्जर की हत्या की गई थी, उस दिन उन्होंने शूटर, ड्राइवर और जासूस के रूप में अलग-अलग भूमिकाएं निभाई थीं। 

खबर में कहा गया कि दो प्रांतों में शुक्रवार को अभियान चलाए गए, जिस दौरान इन लोगों को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों ने कहा कि जांचकर्ताओं ने कुछ महीने पहले कनाडा के कथित हिट स्क्वॉड के सदस्यों की पहचान की थी और उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया था। 


भारत ने गुरुवार को निज्जर की हत्या पर प्रधानमंत्री ट्रूडो की ताजा टिप्पणियों को खारिज कर दिया था और कहा था कि ये टिप्पणियां कनाडा में अलगाववाद, चरमपंथ और हिंसा की दी गई राजनीतिक जगह को दिखाती है। ट्रूडो ने रविवार को टोरंटो में खालसा दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया, जिसमें कुछ खालिस्तान समर्थक भी शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed