फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canadian PM Trudeau says he expects Canada and the US to be in a trade war for  foreseeable future

Tariff: ट्रंप से बातचीत के बाद पीएम ट्रूडो बोले, US-कनाडा के बीच निकट भविष्य में ‘व्यापार युद्ध’ की आशंका

Thu, 06 Mar 2025 09:01 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 06 Mar 2025 09:01 PM IST
सार

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने गुरुवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कनाडा और अमेरिका निकट भविष्य में व्यापार युद्ध में उलझे रहेंगे। इससे पहले उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर बात की थी।

विज्ञापन
Canadian PM Trudeau says he expects Canada and the US to be in a trade war for  foreseeable future
ट्रंप के साथ कनाडा के पीएम ट्रूडो - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ कनाडा पर लगाए गए टैरिफ के लागू होने के साथ ही दोनों देशों में तनातनी बढ़ गई है। अब कनाडा टैरिफ को लेकर अब और सख्त हो गया है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि उन्हें आशंका है कि कनाडा और अमेरिका के बीच निकट भविष्य में व्यापार युद्ध होगा।

विज्ञापन


कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने गुरुवार को कहा कि उन्हें आशंका है कि कनाडा और अमेरिका के बीच निकट भविष्य में व्यापार युद्ध होगा। उन्होंने इस सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत को जीवंत और रचनात्मक करार दिया।
विज्ञापन


ट्रूडो ने कहा कि दोनों पक्षों ने शुल्क पर चर्चा की, और वे जारी वार्ता में सक्रिय रूप से जुड़े हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन शुल्क से कुछ क्षेत्रों और श्रमिकों को अत्यधिक नुकसान न पहुंचे। उन्होंने यह भी दोहराया कि जब तक कनाडाई वस्तुओं पर अनुचित अमेरिकी शुल्क हटा नहीं लिए जाते, तब तक हम अपने जवाबी शुल्क से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों नेताओं ने फोन पर की बात
इससे पहले कनाडा के एक अधिकारी ने नाम ना बताने की शर्त पर कहा था कि बुधवार दोपहर के आसपास ट्रंप और ट्रूडो ने फोन पर बात की थी। कनाडा के वित्त मंत्री डोमिनिक लेब्लांक ने ‘कनाडाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन’ से कहा, ‘‘हमें बीच में बैठक करने और कुछ कम शुल्क लेने में कोई दिलचस्पी नहीं है। कनाडा चाहता है कि शुल्क हटाए जाएं।’’

कनाडा के सबसे अधिक आबादी वाले ओन्टारियो प्रांत के प्रमुख डग फोर्ड ने इस पर सहमति जताई है। फोर्ड ने कहा, शुल्क हटाओ, इससे कम पर कोई बात नहीं। हमारे देश ने इसकी शुरुआत नहीं की। इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुरू किया। उन्होंने हमारे देश और हमारे प्रांत के खिलाफ आर्थिक युद्ध की घोषणा करने का फैसला किया है और हम मजबूती से डटे रहेंगे।

मैक्सिको से टैरिफ चार सप्ताह के लिए हटाया
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ मामले पर लगातार अपना मत बदल रहे हैं। गुरुवार को ट्रंप ने कहा कि वह व्यापार युद्ध की आशंकाओं के बीच मैक्सिको से आयातित अधिकांश वस्तुओं पर चार सप्ताह के लिए टैरिफ हटा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed