{"_id":"6462154fd6d1da2f940dda96","slug":"canadian-man-gets-9-year-jail-term-for-2021-killing-of-indian-sikh-youth-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: कनाडाई युवक को नौ साल कैद की जेल; दो साल पहले गर्दन में चाकू घोंपकर की थी भारतीय सिख की हत्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: कनाडाई युवक को नौ साल कैद की जेल; दो साल पहले गर्दन में चाकू घोंपकर की थी भारतीय सिख की हत्या
Mon, 15 May 2023 04:49 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरेंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरेंटो
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 15 May 2023 04:49 PM IST
सार
भारतीय सिख युवक प्रभजोत सिंह की हत्या के मामले में नोवा स्कोटिया जज ने शुक्रवार को अपना फैसला सुनाया। जज ने मामले में आरोपी कैमरन जेम्स प्रॉस्पर को नौ साल कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
कोर्ट का फैसला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो साल पहले कनाडा में भारतीय सिख की हत्या के मामले में आरोपी एक कनाडाई व्यक्ति को सजा सुनाई है। जानकारी के मुताबिक, सितंबर 2021 में नोवा स्कोटिया प्रांत के ट्रूरो शहर में एक अपार्टमेंट इमारत के बाहर 21 वर्षीय कैमरन जेम्स प्रॉस्पर ने प्रभजोत सिंह कटरी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इसी मामले में अदालत ने सजा का एलान किया है।
विज्ञापन
नौ साल कैद की सुनाई गई सजा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय सिख युवक प्रभजोत सिंह की हत्या के मामले में नोवा स्कोटिया जज ने शुक्रवार को अपना फैसला सुनाया। जज ने मामले में आरोपी कैमरन जेम्स प्रॉस्पर को नौ साल कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
रिपोर्टस् के मुताबिक, इस मामले में प्रॉस्पर पर शुरू में जघन्य हत्या का आरोप लगाया गया था, हालांकि 19 दिसंबर, 2022 को अदालत में पेश होने के दौरान आरोपों को कम किया गया और उसे दोषी ठहराया गया था। अपने फैसले में, न्यायमूर्ति जेफरी हंट ने कहा कि सिख युवक पर हमला बिना किसी तर्कसंगत कारण के किया गया था। सुनवाई के दौरान सामने आया है कि आरोपी ने जान लेने के इरादे से ऐसा नहीं किया था। न्यायमूर्ति हंट ने कहा कि मामले में प्रॉस्पर की याचिका और घटना को लेकर पश्चाताप को देखते हुए उन्हें नौ साल कैद की सजा दी गई है। बता दें कि कनाडा में हत्या के लिए अधिकतम सजा आजीवन कारावास है।
विज्ञापन
आरोपी ने मृतक के परिवार से मांगी माफी
वहीं, आरोपी प्रॉस्पर ने अपने किए पर पश्चाताप जताते हुए मृतक प्रभजोत के परिजनों से माफी मांगी है। उसने माफी मांगते हुए कहा कि मुझे वास्तव में खेद है। अगर मैं उस समय पर वापस जा सकता तो मैं इसे बदल देता।
नौ साल की सजा काफी नहीं- प्रभजोत सिंह
वहीं, दूसरी तरफ मृतक प्रभजोत सिंह के परिजनों ने आरोपी को नौ साल कैद की सजा पर नाखुशी जाहिर की है। मृतक की बहन राजवीर कौर ने कहा कि नौ साल की सजा पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि हम और अधिक के हकदार हैं। अगर किसी की जान चली गई हो तो नौ साल कैद की तुलना उससे नहीं की जा सकती।
क्या था मामला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभजोत सिंह 2017 में भारत से कनाडा में पढ़ाई के लिए गया था। जब उसकी मृत्यु हुई तब वह 23 साल का था। 5 सितंबर, 2021 को जब प्रभजोत अपने एक दोस्त के घर से निकल रहा था तब प्रॉस्पर ने उसकी गर्दन में चाकू घोंप दिया था। इसके बाद प्रभजोत वापस अपने दोस्त के अपार्टमेंट में वापस चला गया। जहां उन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस के पहुंचने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन खून ज्यादा बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई थी।