फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canadian agency files chargesheet in court against terrorist Arsh Dalla

Canada: अर्श डल्ला पर अवैध कब्जे और सबूतों से छेड़छाड़ समेत 11 मामले, कनाडाई एजेंसी ने दाखिल किया आरोपपत्र

Thu, 14 Nov 2024 04:31 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, टोरंटो
एजेंसी, टोरंटो Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 14 Nov 2024 04:31 AM IST
सार

कनाडाई एजेंसी ने बुधवार को स्थानीय अदालत में आतंकी अर्श डल्ला के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। डल्ला की जमानत अर्जी पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Canadian agency files chargesheet in court against terrorist Arsh Dalla
खालिस्तान समर्थक आतंकी अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला - फोटो : एएनआई/एनआईए

विस्तार

भारत के मोस्ट वांटेड खालिस्तान समर्थक आतंकी अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला के खिलाफ कनाडा में अवैध कब्जे और सबूतों से छेड़छाड़ समेत 11 मामले दर्ज किए गए हैं। कनाडाई एजेंसी ने बुधवार को स्थानीय अदालत में डल्ला के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। डल्ला की जमानत अर्जी पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


भारत और कनाडा के बीच बढ़ते तनाव के बीच डल्ला के खिलाफ दाखिल आरोपपत्र के मुताबिक, कनाडाई अधिकारियों ने डल्ला को ओंटारियो के मिल्टन में 28 अक्तूबर को गोलीबारी की वारदात के बाद गिरफ्तार किया। उसके साथ गुरजंत सिंह नाम का एक और शख्स था। डल्ला की दाहिनी बांह में गोली लगी थी। पुलिस ने अस्पताल के बाहर उसकी कार में गोली के निशान देखे थे। हालांकि पूछताछ में डल्ला ने पुलिस को गुमराह किया था।
विज्ञापन


निज्जर का करीबी सहयोगी है डल्ला
डल्ला मारे जा चुके खालिस्तान समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर का करीबी सहयोगी है। जनवरी, 2023 में गृह मंत्रालय ने उसे गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत आतंकी घोषित किया था। वह देश के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डल्ला को भारत को सौंपे कनाडा
भारतीय खुफिया सूत्रों के मुताबिक, एक देश दूसरे देश में वांछित आतंकियों को पनाह दे रहा है। ये लोग कनाडा में भी अपराध कर रहे हैं। अब जबकि डल्ला हिरासत में है, कनाडा को उसे भारत को प्रत्यर्पित कर देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed