फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada Where terrorist Nijjar was killed miscreants entered house of well-known temple head in Surrey firing

Canada: जहां आतंकी निज्जर मारा गया, उसी सरे के जाने-माने मंदिर प्रमुख के बेटे के घर में घुसे बदमाश, फायरिंग की

Fri, 29 Dec 2023 08:17 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 29 Dec 2023 08:17 AM IST
सार

घटना बीते बुधवार की बताई जा रही है। बताया गया कि बुधवार यानी 27 दिसंबर को सुबह करीब आठ बजे 80 एवेन्यू के 14900 ब्लॉक में फायरिंग की गई। सरे पुलिस के मुताबिक, जहां फायरिंग की गई, वह घर लक्ष्मीनारायण मुदिर के अध्यक्ष सतीश कुमार के बेटे का है।

विज्ञापन
Canada Where terrorist Nijjar was killed miscreants entered house of well-known temple head in Surrey firing
Canada Police - फोटो : Social Media

विस्तार

कनाडा से एक बार फिर बड़ी खबर आ रही है। अब यहां के सरे में एक जानेमाने मंदिर के प्रमुख के घर पर गोलीबारी की गई है। जानकारी के मुताबिक, मंदिर प्रमुख के घर में कुछ अज्ञात बदमाश घुस आए और ताबड़तोड़ फायरिंग की। सरे खालिस्तानी आतंकियों का कैंप माना जाता है। यहीं एक गुरुद्वारे के पास आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी। इसे लेकर प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, भारत इन्हें खारिज करता रहा है और कनाडा मामले में कोई ठोस सबूत भी पेश नहीं कर पाया है।

विज्ञापन


क्या है मामला?
घटना बीते बुधवार की बताई जा रही है। बताया गया कि बुधवार यानी 27 दिसंबर को सुबह करीब आठ बजे 80 एवेन्यू के 14900 ब्लॉक में फायरिंग की गई। सरे पुलिस के मुताबिक, जहां फायरिंग की गई, वह घर लक्ष्मीनारायण मुदिर के अध्यक्ष सतीश कुमार के बेटे का है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


कनाडा की पुलिस ने मामले में शुरू की जांच
कनाडाई पुलिस ने ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे में भारतीय मूल के व्यक्ति के आवास पर गोलीबारी की जांच शुरू कर दी हैं। गुरुवार को पुलिस द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि 27 दिसंबर की सुबह एक आवास पर गोलीबारी की रिपोर्ट की जांच कर रहे हैं। विज्ञप्ति में कहा गया कि घटना के दौरान कोई घायल नहीं हुआ था, लेकिन गोलियों से आवास को नुकसान पहुंचा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों को बनाया जा रहा निशाना
गौरतलब है कि उत्तरी अमेरिका और कनाडा में सक्रिय कुछ खालिस्तान समर्थक संगठन लगातार हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। खासकर कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में इसी साल अगस्त में स्वामीनारायण मंदिर को निशाना बनाया गया था। मंदिर के गेट पर खालिस्तान जनमत संग्रह के पोस्टर लगा दिए गए, जिन पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की भी तस्वीर लगी है। पोस्टर में लिखा गया था कि कनाडा 18 जून की हत्या की घटना में भारत की भूमिका की जांच कर रहा है।


हरदीप सिंह निज्जर की हुई थी हत्या
बता दें कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर, सरे के गुरुनानक सिख गुरुद्वारा साहिब का प्रमुख था। 18 जून की शाम गुरुद्वारा परिसर में ही दो अज्ञात बंदूकधारियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। हरदीप सिंह निज्जर खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed