{"_id":"63195353e87e2c2bc7631022","slug":"canada-stabbing-fugitive-dies-due-to-self-inflicted-injuries","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada Stabbing: चाकूबाजी के फरार संदिग्ध की मौत, खुद को लगी चोटों के चलते तोड़ा दम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada Stabbing: चाकूबाजी के फरार संदिग्ध की मौत, खुद को लगी चोटों के चलते तोड़ा दम
Thu, 08 Sep 2022 07:58 AM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सस्केचेवान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सस्केचेवान
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 08 Sep 2022 07:58 AM IST
सार
कनाडा की पुलिस का कहना है कि 10 लोगों की हत्या में शामिल एक संदिग्ध की खुद को लगे घावों से मौत हो गई है। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने दो खतरनाक संदिग्धों को लेकर एक अलर्ट जारी किया था।
विज्ञापन
कनाडा में चाकूबाजी के फरार संदिग्ध की मौत
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा में बीते दिनों हुई चाकूबाजी की घटनाओं के एक संदिग्ध आरोपी की खुद को लगे जख्मों के चलते मौत हो गई। पुलिस ने उसे एक एसयूवी से भागते वक्त पीछा कर दबोचा था। दो समुदायों के बीच हुई चाकूबाजी की घटनाओं में गत दिनों 10 लोगों की मौत हो गई थी और 18 घायल हो गए थे।
विज्ञापन
कनाडा की पुलिस का कहना है कि 10 लोगों की हत्या में शामिल एक संदिग्ध की खुद को लगे घावों से मौत हो गई है। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। सास्काचेवान रॉयल कैनेडियन माउंटेन पुलिस ने दो खतरनाक संदिग्धों को लेकर एक अलर्ट जारी किया था। उनकी गिरफ्तारी के प्रयासों के दौरान पुलिस को माइल्स सैंडरसन नामक एक संदिग्ध के एसयूवी से भागने की सूचना मिली। पीछा करने के बाद एक हाइवे के पास से उसे पकड़ लिया गया था।
विज्ञापन
यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि सैंडरसन की मौत खुद को चाकू घोंपने से हुई है या चाकूबाजी में लगे जख्मों से हुई। पुलिस सूत्रों ने यह नहीं बताया कि भगोड़े संदिग्ध को कब और कैसे चोटें आईं या उसकी मृत्यु कब हुई। पुलिस ने आरोपी सैंडरसन के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास जैसी धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
बता दें, दो दिन पूर्व कनाडा के सास्काचेवान प्रांत में एक स्थानीय समुदाय और पास के एक अन्य शहर में चाकूबाजी की 13 घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए थे। जेम्स स्मिथ क्री नेशन और सास्काटून के उत्तर-पूर्व में वेल्डन गांव में कई जगह चाकू घोंपने की घटनाएं हुई थीं। मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों की तस्वीरें जारी की थीं। इनकी पहचान 31 वर्षीय डेमियन सैंडरसन और 32 वर्षीय माइल्स सैंडरसन के रूप में की गई थी। माइल्स की मौत हो चुकी है।
संदिग्ध माइल्स सैंडरसन को पकड़े जाने के घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद एसयूवी सड़क से तेज रफ्तार से गुजरती नजर आ रही है। रोस्टर्न शहर के पास पुलिस का वाहन उसका पीछा करता दिखा। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। उसके शरीर के जख्मों से खून रिस रहा था। बताया गया है कि चाकूबाजी की घटनाओं में घायल 18 लोगों में से 10 अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर है।