फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada's defence minister expresses concern over measures taken by India

रिश्तों में आई खटास: वीजा सेवाओं पर भारत की कार्रवाई से परेशान कनाडाई रक्षा मंत्री; जताई चिंता, कही यह बात

Mon, 25 Sep 2023 06:56 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 25 Sep 2023 06:56 PM IST
सार

भारत द्वारा कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को निलंबित करने के मामले पर कनाडा रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, मैं उन उपायों के बारे में चिंतित हूं जो वे उठा रहे हैं क्योंकि यहां एक बहुत महत्वपूर्ण भारतीय-कनाडाई आबादी है।

विज्ञापन
Canada's defence minister expresses concern over measures taken by India
कनाडा के रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खालिस्तानी आतंकवादी निज्जर की मौत के बाद से ही भारत और कनाडा के रिश्तों में दरार आई है। कनाडा के प्रधानमंत्री द्वारा भारतीय खुफिया एजेंसी पर निज्जर की हत्या के आरोप लगाए गए थे। जिसके बाद से ही भारत और कनाडा एक-दूसरे को रास नहीं आ रहे हैं। आरोपों के बाद भारत द्वारा कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को  निलंबित कर दिया गया। अब कनाडा के रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर ने भारत के इस कदम को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा, हमने भारत से निज्जर हत्या की जांच में पूरा सहयोग करने का आग्रह किया है। साथ ही, उन्होंने कहा कि उचित तरीके से हल करने के लिए मिलकर काम करें।
विज्ञापन


ब्लेयर ने रविवार को कनाडा के राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारक सीबीसी न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में कहा, हमें विश्वास है कि हमारे पास बहुत विश्वसनीय खुफिया जानकारी है, जिससे हम बहुत चिंतित हैं और आरसीएमपी (रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस) ने अब जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या वह भारत द्वारा अपनाए गए कुछ कदमों के बारे में चिंतित हैं, ब्लेयर ने कहा, मैं उन कदमों के बारे में चिंतित हूं जो वे उठा रहे हैं क्योंकि हमारे देश में एक बहुत महत्वपूर्ण भारतीय-कनाडाई आबादी है। वे सभी लोग परिवार और व्यवसाय तथा अन्य रिश्तों के माध्यम से भारत से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, द वेस्ट ब्लॉक पर रविवार को प्रसारित एक अलग साक्षात्कार में, ब्लेयर ने भारत के साथ संबंधों को महत्वपूर्ण बताते हुए सुझाव दिया कि आरोपों की जांच जारी रहने तक कनाडा इंडो-पैसिफिक रणनीति जैसी साझेदारियों को आगे बढ़ाता रहेगा।

ब्रिटिश कोलंबिया में 18 जून को एक कार पार्किंग में खालिस्तानी आंतकी निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जस्टिन ट्रूडो ने अपने संसद को संबोधित करते हुए कहा था कि भारतीय खुफिया एजेंट इस हत्या में संलिप्त हो सकते हैं। आरोपों के बाद से भारत और कनाडा आमने-सामने है। भारत ने 2020 में ही निज्जर को आंतकवादी घोषित किया था।

भारत ने आरोपों पर दी थी प्रतिक्रिया
कनाडा पीएम ट्रूडो द्वारा लगाए गए आरोपों पर भारत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि ये सभी आरोप बेतुके हैं। इस मामले में ओटावा द्वारा एक भारतीय अधिकारी को निष्कासित करने के बदले में भारत ने भी एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया था। भारत ने पिछले सप्ताह कनाडा से सक्रिय आतंकवादियों और भारत विरोधी तत्वों पर कार्रवाई करने को कहा था।

भारत ने कनाडा से देश में अपने राजनयिक कर्मचारियों की संख्या कम करने के लिए भी कहा था। यह तर्क देते हुए कि आपसी राजनयिक उपस्थिति में ताकत और रैंक में समानता होनी चाहिए। 


कनाडा प्रधानमंत्री ट्रूडो ने शुक्रवार को कहा, कनाडा ने निज्जर की हत्या पर कई सप्ताह पहले सबूत भारत के साथ साझा किए गए थे। वह चाहते हैं कि नई दिल्ली मामले में तथ्यों को स्थापित करने के लिए ओटावा के साथ रचनात्मक रूप से प्रतिबद्ध हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed