Canada: इधर इस्राइल पर हुए हमलों की निंदा कर रहे थे PM ट्रूडो, उधर कनाडा में ही फलस्तीन के झंडे के साथ जश्न
कनाडाई मीडिया ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें कई युवाओं को फलस्तीन झंडे के साथ वाहनों पर नारे लगाते हुए देखा गया। केवल कनाडा ही नहीं बल्कि स्वीडेन, जर्मनी और तुर्की में भी हमास द्वारा किए गए इस हमले का जश्न मनाने वाला वीडियो भी सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओंटरियों की सड़कों पर युवाओं ने मनाया जश्न
शनिवार को फलस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने इस्राइल पर हमला किया, जिसमें अबतक 700 से अधिक लोगों मारे गए तो वहीं 2000 के करीब घायल हुए हैं। हालांकि, इस्राइली सेना ने आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ किए गए अधिकांश क्षेत्रों पर नियंत्रण हासिल कर लिया है।
कनाडाई मीडिया ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें कई युवाओं को फलस्तीन झंडे के साथ वाहनों पर नारे लगाते हुए देखा गया। केवल कनाडा ही नहीं बल्कि स्वीडेन, जर्मनी और तुर्की में भी हमास द्वारा किए गए इस हमले का जश्न मनाने वाला वीडियो भी सामने आया है।
"Allahu Akbar!" Just now outside of Toronto
— Efrain Flores Monsanto 🇨🇦🚛 (@realmonsanto) October 8, 2023
Hamas supporters are out celebrating the recent terror attacks in Israel that have left 300+ dead. pic.twitter.com/13jmDLMiAr
पीएम ट्रूडो ने की हमले की निंदा
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस हमले की निंदा की। उन्होंने कहा, 'कनाडा, इस्राइल के खिलाफ इस आतंकी हमले की कड़ी निंदी करता है। हम इस्राइल के साथ खड़े हैं और उनका पूरा समर्थन करते हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'हमने इस्राइल की जो तस्वीरें देखी, वह भयावह और चौंकाने वाली है। हम बंधक बनाए गए लोगों की तत्काल रिहाई का भी आह्वान करते हैंऔर हम मांग करते हैं कि उनके साथ अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार व्यवहार किया जाए।'
To our Israeli friends: Canadians stand with you. And our government stands ready to support you. Our support for Israel is steadfast. Please read my full statement on the recent attacks against Israel: https://t.co/sLifAx4cSc
— Justin Trudeau (@JustinTrudeau) October 8, 2023
इस बीच कनाडाई पीएम ट्रूडो ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ भारत-कनाडा के राजनयिक विवाद पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच इस्राइल-हमास विवाद पर भी चर्चा हुई, जिसमें उन्होंने नागरिक जीवन की रक्षा पर चिंता जताई है।