{"_id":"6643b33b20ab99ea04040443","slug":"canada-nobel-laureate-alice-munro-passes-away-breathed-her-last-at-the-age-of-92-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: नोबेल पुरस्कार विजेता एलिस मुनरो का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; डिमेंशिया से थीं पीड़ित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: नोबेल पुरस्कार विजेता एलिस मुनरो का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; डिमेंशिया से थीं पीड़ित
Wed, 15 May 2024 12:23 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 15 May 2024 12:23 AM IST
सार
Canada: मुनरो एक दशक से डिमेंशिया (भूलने और निर्णय न लेने पाने की बीमारी) से पीड़ित थीं। उन्होंने 2013 में नोबेल पुरस्कार जीता था। ऐसा करने वाली वह पहली कनाडाई लेखिका थीं।
विज्ञापन
एलिस मुनरो
- फोटो : नोबेल प्राइज/यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार जीतने वाली कनाडा की लेखिका एलिस मुनरो का सोमवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हुआ। द ग्लोब एंड मेल अखबार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
द ग्लोब ने परिवार के सदस्यों का हवाला देते हुए कहा कि मुनरो एक दशक से डिमेंशिया (भूलने और निर्णय न लेने पाने की बीमारी) से पीड़ित थीं। उन्होंने 2013 में नोबेल पुरस्कार जीता था। ऐसा करने वाली वह पहली कनाडाई लेखिका थीं।
विज्ञापन
प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस कनाडा के एक प्रवक्ता ने कहा कि उनकी अंतिम संग्रह रचना 2012 'डियर लाइफ' थी। उन्हें एंटोन चेखव, जॉन चीवर और कुछ अन्य लघु कथा लेखकों की श्रेणी में गिना जाता था। स्वीडिश अकादमी ने उन्हें 'समकालीन लघु कहानी का मास्टर' की उपाधि से नवाजा था। 'डियर लाइफ' न्यूयॉर्क बेस्ट सेलर में शुमार है।
विज्ञापन