कनाडा: हारने वाली पार्टी को कार्नी ने डेढ़ माह में जिता दिया; ये रही इसकी वजह; पहली बार 22 भारतवंशी जीते
प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के नेतृत्व में सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी ने कनाडा में हुए संघीय चुनाव में जबर्दस्त जीत हासिल की है। लिबरल पार्टी ने संसद में सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सीटें हासिल कर ली है। इस चुनाव मं पंजाबियों ने बड़ी संख्या में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। इस बार 22 पंजाबी उम्मीदवार कनाडा की संसद में पहुंचे हैं, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा में मात्र डेढ़ माह के शासन में पीएम मार्क कार्नी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों के खिलाफ देश में राष्ट्रवाद की अलख जगाई और अपनी लिबरल पार्टी को चुनाव जिता दिया। इससे पहले पार्टी नेता जस्टिन त्रूदो के विरुद्ध जनमानस ने पार्टी को हराने के संकेत जनमत संग्रह में दिए थे। लिबरल लगातार चौथी बार जीते हैं। विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोलीवरे डेढ़ माह पहले तक जनमत संग्रह में आगे थे, लेकिन चुनाव नतीजों के बाद उन्होंने हार स्वीकार ली है। वह अपनी ही सीट नहीं बचा पाए।
जीत का श्रेय कार्नी के डेढ़ माह के शासनकाल को दिया गया। उन्होंने ट्रंप की कनाडा को 51वां अमेरिकी राज्य बताने और टैरिफ लगाने की घोषणा से देशवासियों में राष्ट्रवाद की लहर पैदा की और कनाडाई अर्थव्यवस्था पर हमला करने व देश की संप्रभुता को लेकर जज्बा भरा।
पहली बार 22 भारतवंशी जीते
प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के नेतृत्व में सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी ने कनाडा में हुए संघीय चुनाव में जबर्दस्त जीत हासिल की है। लिबरल पार्टी ने संसद में सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सीटें हासिल कर ली है। इस चुनाव मं पंजाबियों ने बड़ी संख्या में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है।
इस बार 22 पंजाबी उम्मीदवार कनाडा की संसद में पहुंचे हैं, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इस बार रिकॉर्ड 65 पंजाबी उम्मीदवार मैदान में थे। बीसी से सुख धालीवाल लगातार छठी बार सांसद बने हैं। ब्रैम्पटन सेंटर से लिबरल उम्मीदवार अमनदीप सोही ने तरण चहल को हराया। लिबरल उम्मीदवार मनिंदर सिद्धू ने ब्रैम्पटन ईस्ट से कंजर्वेटिव उम्मीदवार बॉब दोसांझ को हराया। लिबरल रूबी सहोता ने ब्रैम्पटन नॉर्थ से कंजर्वेटिव अमनदीप जज को हराया। कंजर्वेटिव उम्मीदवार सुखदीप कंग ने ब्रैम्पटन साउथ से लिबरल उम्मीदवार सोनिया सिद्धू को हराया। कंजर्वेटिव उम्मीदवार अमरजीत गिल ने ब्रैम्पटन वेस्ट से मौजूदा मंत्री कमल खेड़ा को हराया। लिबरल पार्टी के रणदीप सराय सरे से चौथी बार संसद बने हैं।
साझेदारी मजबूत करने को तत्पर : पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने कनाडा में पीएम मार्क कार्नी को बधाई दी और कहा, वह द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती व दोनों देशों में अधिक मौके खोलने के लिए तत्पर हैं। मोदी ने दोनों देशों में साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए प्रतिबद्धता जताई।
इसे भी पढ़ें- PM on Pahalgam: प्रधानमंत्री की सेना को खुली छूट, कहा- जवाब कब व कैसे देना है, यह तय करने के लिए आप स्वतंत्र
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.