{"_id":"637da025a883b1640d785413","slug":"canada-launches-probe-of-undeclared-chinese-police-stations-in-toronto","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: टोरंटो में चल रहे अघोषित चीनी पुलिस थाने, कनाडा पुलिस ने शुरू की विदेशी दखल की जांच","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: टोरंटो में चल रहे अघोषित चीनी पुलिस थाने, कनाडा पुलिस ने शुरू की विदेशी दखल की जांच
Wed, 23 Nov 2022 09:53 AM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 23 Nov 2022 09:53 AM IST
सार
आरसीएमपी ने एक बयान में कहा कि ग्रेटर टोरंटो एरिया (GTA) में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चॉयना के अघोषित 'पुलिस सर्विस स्टेशन' चलाए जाने में विदेशी ताकत की दखलंदाजी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Canada police
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के टोरंटो में अघोषित चीनी पुलिस थाने चलाए जाने का मामला सामने आया है। कनाडा की रॉयल माउंटेड पुलिस (RCMP) ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरसीएमपी ने एक बयान में कहा कि ग्रेटर टोरंटो एरिया (GTA) में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चॉयना के अघोषित 'पुलिस सर्विस स्टेशन' चलाए जाने में विदेशी ताकत की दखलंदाजी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आरसीएमपी ने कहा कि हालिया रिपोर्ट में चीन पर इन थानों के जरिए कनाडा में चीनी प्रवासियों को निशाना बनाने की खबरें मिली हैं। इस तरह की गतिविधियों से संबंधित सभी तरह के अपराधों की जांच की जा रही है। कनाडा पुलिस देश में किसी भी समुदाय को विदेशी संस्था की ओर से धमकाने, उनका उत्पीड़न करने या किसी तरह से नुकसान पहुंचाने से रोकेगी।
विज्ञापन
आंतरिक मामलों में दखल राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा
आरसीएमपी ने यह भी कहा कि किसी दूसरे देश द्वारा आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप को कनाडा की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना जाता है। यह देश के आंतरिक मामलों में सीधे दखल है। विदेशी एजेंसी द्वारा कनाडाई नागरिकों के जीवन में दखल देने के सभी प्रयासों की जांच आरसीएमपी द्वारा की जाएगी। इसमें धमकी, उत्पीड़न या भ्रष्टाचार शामिल है।
कनाडाई नागरिकों से मांगी जानकारी
रॉयल माउंटेड पुलिस ने देश के नागरिकों से कथित पुलिस थानों के संबंध में जानकारी मांगी है। चीन द्वारा उन्हें धमकाए जाने या इन थानों की किसी अन्य गतिविधि के बारे में भी सूचित करने को कहा गया है।
चीन ने दूसरे देशों में थानों का किया खंडन
इससे पहले इसी माह चीन ने उन खबरों का खंडन किया था, जिनमें दूसरे देशों में चीनी पुलिस थाने संचालित किए जाने का दावा किया गया था। चीन ने कहा था कि देश के बाहर किसी भी देश में स्थित 'पुलिस सेवा केंद्र' चीनी नागरिकों की मदद के लिए बनाए गए हैं। ये संबंधित देश में चीनी नागरिकों को ऑनलाइन सेवाओं में मदद के लिए हैं।
नीदरलैंड में चीनी पुलिस सर्विस स्टेशन बंद करने के निर्देश
कनाडा की तरह नीदरलैंड में भी चीनी पुलिस थाने संचालित किए जाने का मामला सामने आया था। इसके बाद चीन सरकार ने बीजिंग में उक्त बयान जारी किया था। डच सरकार ने नीदरलैंड में चीनी पुलिस सर्विस स्टेशनों को बंद करने के निर्देश दिया था। इसके बाद बीजिंग ने सफाई दी थी। नीदरलैंड सरकार ने कहा था कि इन थानों के संचालन के लिए कोई इजाजत नहीं ली गई थी।
ये पुलिस थाने या पुलिस सेवा केंद्र नहीं : चीन
बुधवार को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा कि कनाडा में जिन जगहों पर चीनी पुलिस थाने संचालित किए जाने की बात कही जा रही है, वे पुलिस स्टेशन या पुलिस सर्विस स्टेशन नहीं हैं। इन केंद्रों के माध्यम से प्रवासी चीनी नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण, लाइसेंस के लिए शारीरिक परीक्षण जैसे काम किए जाते हैं।