फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada launches probe of undeclared Chinese Police Stations in Toronto

Canada: टोरंटो में चल रहे अघोषित चीनी पुलिस थाने, कनाडा पुलिस ने शुरू की विदेशी दखल की जांच

Wed, 23 Nov 2022 09:53 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 23 Nov 2022 09:53 AM IST
सार

आरसीएमपी ने एक बयान में कहा कि ग्रेटर टोरंटो एरिया (GTA) में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चॉयना के अघोषित 'पुलिस सर्विस स्टेशन' चलाए जाने में विदेशी ताकत की दखलंदाजी की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Canada launches probe of undeclared Chinese Police Stations in Toronto
Canada police - फोटो : file photo

विस्तार

कनाडा के टोरंटो में अघोषित चीनी पुलिस थाने चलाए जाने का मामला सामने आया है। कनाडा की रॉयल माउंटेड पुलिस (RCMP) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


आरसीएमपी ने एक बयान में कहा कि ग्रेटर टोरंटो एरिया (GTA) में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चॉयना के अघोषित 'पुलिस सर्विस स्टेशन' चलाए जाने में विदेशी ताकत की दखलंदाजी की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

आरसीएमपी ने कहा कि हालिया रिपोर्ट में चीन पर इन थानों के जरिए कनाडा में चीनी प्रवासियों को निशाना बनाने की खबरें मिली हैं। इस तरह की गतिविधियों से संबंधित सभी तरह के अपराधों की जांच की जा रही है। कनाडा पुलिस देश में किसी भी समुदाय को विदेशी संस्था की ओर से धमकाने, उनका उत्पीड़न करने या किसी तरह से नुकसान पहुंचाने से रोकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंतरिक मामलों में दखल राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा
आरसीएमपी ने यह भी कहा कि किसी दूसरे देश द्वारा आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप को कनाडा की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना जाता है। यह देश के आंतरिक मामलों में सीधे दखल है। विदेशी एजेंसी द्वारा कनाडाई नागरिकों के जीवन में दखल देने के सभी प्रयासों की जांच आरसीएमपी द्वारा की जाएगी। इसमें धमकी, उत्पीड़न या भ्रष्टाचार शामिल है।

कनाडाई नागरिकों से मांगी जानकारी
रॉयल माउंटेड पुलिस ने देश के नागरिकों से कथित पुलिस थानों के संबंध में जानकारी मांगी है। चीन द्वारा उन्हें धमकाए जाने या इन थानों की किसी अन्य गतिविधि के बारे में भी सूचित करने को कहा गया है। 
 

चीन ने दूसरे देशों में थानों का किया खंडन
इससे पहले इसी माह चीन ने उन खबरों का खंडन किया था, जिनमें दूसरे देशों में चीनी पुलिस थाने संचालित किए जाने का दावा किया गया था। चीन ने कहा था कि देश के बाहर किसी भी देश में स्थित 'पुलिस सेवा केंद्र' चीनी नागरिकों की मदद के लिए बनाए गए हैं। ये संबंधित देश में चीनी नागरिकों को ऑनलाइन सेवाओं में मदद के लिए हैं। 


नीदरलैंड में चीनी पुलिस सर्विस स्टेशन बंद करने के निर्देश
कनाडा की तरह नीदरलैंड में भी चीनी पुलिस थाने संचालित किए जाने का मामला सामने आया था। इसके बाद चीन सरकार ने बीजिंग में उक्त बयान जारी किया था। डच सरकार ने  नीदरलैंड में चीनी पुलिस सर्विस स्टेशनों को बंद करने के निर्देश दिया था। इसके बाद बीजिंग ने सफाई दी थी। नीदरलैंड सरकार ने कहा था कि इन थानों के संचालन के लिए कोई इजाजत नहीं ली गई थी।  

ये पुलिस थाने या पुलिस सेवा केंद्र नहीं : चीन
बुधवार को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा कि कनाडा में जिन जगहों पर चीनी पुलिस थाने संचालित किए जाने की बात कही जा रही है, वे पुलिस स्टेशन या पुलिस सर्विस स्टेशन नहीं हैं। इन केंद्रों के माध्यम से प्रवासी चीनी नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण, लाइसेंस के लिए शारीरिक परीक्षण जैसे काम किए जाते हैं।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed