{"_id":"651c2c44aa6e2670d207a007","slug":"canada-is-not-looking-to-escalate-the-situation-with-india-pm-justin-trudeau-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Canada: जस्टिन ट्रूडो बोले- भारत के साथ विवाद नहीं बढ़ाना चाहते, नई दिल्ली में मौजूदगी चाहता है कनाडा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India-Canada: जस्टिन ट्रूडो बोले- भारत के साथ विवाद नहीं बढ़ाना चाहते, नई दिल्ली में मौजूदगी चाहता है कनाडा
Tue, 03 Oct 2023 08:29 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 03 Oct 2023 08:29 PM IST
सार
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने मंगलवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ विवाद नहीं बढ़ाना चाहता है और वह नई दिल्ली के साथ जिम्मेदारीपूर्वक और रचनात्मक तरीके से जुड़ा रहना चाहता है।
विज्ञापन
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने मंगलवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ विवाद नहीं बढ़ाना चाहता है और वह नई दिल्ली के साथ जिम्मेदारीपूर्वक और रचनात्मक तरीके से जुड़ा रहना चाहता है। ट्रूडो ने कहा कि हम कनाडा के परिवारों की मदद के लिए भारत में मौजूदगी चाहते हैं।
विज्ञापन
ट्रूडो का यह बयान तब सामने आया है जब भारत ने कनाडा सरकार को अपने 41 राजनयिकों को दस अक्तूबर तक वापस बुलाने को कहा है। भारत ने स्पष्ट कहा है कि दस अक्तूबर के बाद भी अगर ये राजनयिक भारत में रहते हैं तो इनकी राजनयिक छूट भी खत्म कर दी जाएगी।
विज्ञापन
खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर बीते कई दिनों से दोनों देशों के बीच तनाव है। कनाडाई प्रधानमंत्री ने निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्ता का आरोप लगाया था। इसके बाद भारत ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था और इन्हें बेतुका व राजनीति से प्रेरित बताया था।
विज्ञापन
इसके साथ ही दोनों देश एक दूसरे के एक-एक शीर्ष राजनीयिक निष्कासित कर चुके हैं। भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए अस्थायी रूप से वीजा सेवा भी निलंबित की हुई हैं।