फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada has an appeal to the world that do not send any goods by post

कनाडा के पीएम ने दुनिया से की अपील, फिलहाल हमारे यहां डाक से न भेजें कोई सामान

Sat, 17 Nov 2018 10:52 AM IST
भाषा, ओटावा
भाषा, ओटावा Updated Sat, 17 Nov 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
Canada has an appeal to the world that do not send any goods by post
कनाडा

कनाडा की डाक सेवा ने शुक्रवार को बाकी दुनिया से अनुरोध किया कि वे लोग फिलहाल डाक के जरिए कोई भी सामान या चिट्ठी उसके यहां ना भेजें क्योंकि हड़ताल पर चल रहे कनाडाई डाक कर्मचारियों ने उन्हें की गई अनुबंध की पेशकश ठुकरा दी है। कर्मचारियों की पिछले पांच सप्ताह से जारी हड़ताल के कारण ‘कनाडा पोस्ट’ के पास सामानों, पार्सल और चिट्ठियों का अंबार लगा हुआ है। यहां तक कि विभाग ने हड़ताल खत्म कराने के लिए हाल ही में आखिरी प्रयास के रूप में कर्मचारियों को लुभावना प्रस्ताव भी दिया था।

विज्ञापन


कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की चेतावनी के बाद यह कदम उठाया गया है कि उनकी सरकार आने वाले अवकाश सीजन से पहले श्रम विवाद को सुलझाने के लिए कदम उठाने को तैयार है। ईबे समेत ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं का सरकार पर दबाव है कि वह 23 नवंबर को शुरू होने वाले ब्लैक फ्राइडे और साइबर मंडे की ‘‘सेल’’ से पहले हड़ताल खत्म कराए। लेकिन ‘कनैडियन यूनियन ऑफ पोस्टल वर्कर्स’ की एक प्रवक्ता ने एएफपी को शनिवार को समाप्त हो जाने वाले प्रस्ताव के बारे में बताया कि यह "नाकाफी" है और यूनियन इसे अपने सदस्यों के सामने पेश नहीं करेगा। 
विज्ञापन


इस बीच, कनाडा पोस्ट के सामने 22 अक्टूबर को हड़ताल की शुरुआत के समय से ही डिलीवरी बैकलॉग की समस्या खड़ी हो गयी है, जिसके चलते उन्हें दुनिया से अपने यहां मेल नहीं भेजने की अपील करनी पड़ी। एक ईमेल में कहा गया, ‘‘इसलिए, हम यूनाइटेड स्टेट्स पोस्टल सर्विस समेत अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाओं से कहना चाहते हैं कि हम बाहर से आने वाली वस्तुओं को अगली नोटिस तक स्वीकार करने में असमर्थ हैं।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed