फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   canada hardeep nijjar murder case police may arrest two suspects in week

Canada: निज्जर हत्याकांड में दो संदिग्धों को जल्द गिरफ्तार कर सकती है कनाडा पुलिस, रिपोर्ट में बड़ा दावा

Thu, 28 Dec 2023 11:36 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 28 Dec 2023 11:36 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दोनों कथित संदिग्ध फिलहाल पुलिस सर्विलांस पर हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। 

विज्ञापन
canada hardeep nijjar murder case police may arrest two suspects in week
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर और कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो। - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत और कनाडा के बीच विवाद का विषय बने हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कनाडा पुलिस हफ्ते भर में निज्जर हत्याकांड से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दोनों कथित संदिग्ध फिलहाल पुलिस सर्विलांस पर हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। 
विज्ञापन


निज्जर हत्याकांड के बाद से ही कनाडा में हैं दोनों संदिग्ध
कनाडा के मीडिया ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि दोनों संदिग्धों ने निज्जर की हत्या के बाद से ही कनाडा नहीं छोड़ा है और उसके बाद से ही पुलिस उन पर नजर रखे हुए है। जांच टीम ने मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी होने की बात कही लेकिन इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। बता दें कि बीते जून में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


कनाडा के पीएम ने लगाए थे आरोप
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सितंबर में कनाडा की संसद में बयान जारी कर आरोप लगाया था कि निज्जर की हत्या में भारत के एजेंट्स का हाथ है। भारत ने कनाडा के आरोपों को बेबुनियाद बताकर खारिज कर दिया था। इस घटना के बाद दोनों देशों के रिश्तों में भी तनाव आ गया है। बुधवार को कनाडा की पुलिस ने बताया कि जब आरोप तय हो जाएंगे, उसके बाद निज्जर हत्याकांड में कथित संदिग्धों की संलिप्तता के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। निज्जर हत्याकांड पर बीते दिनों भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा को बताया कि कनाडा ने अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed