फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada found a rare book which was in private library of Hitler

कनाडा को मिली हिटलर के निजी पुस्तकालय का हिस्सा रही दुर्लभ किताब

Fri, 25 Jan 2019 04:47 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Fri, 25 Jan 2019 04:47 AM IST
विज्ञापन
Canada found a rare book which was in private library of Hitler

कनाडा के पुस्तकालय और अभिलेखागार ने यह घोषणा की कि उसे 1944 की एक दुर्लभ किताब मिली है जो कभी एडॉल्फ हिटलर की हुआ करती थी। जर्मन भाषा में लिखी ‘स्टैटिस्टिक्स, मीडिया एंड ऑर्गेनाइजेशन ऑफ जूइरी इन द यूनाइटेड स्टेट्स एंड कनाडा’ 137 पृष्ठों की एक रिपोर्ट है जो 1944 में हीन्ज क्लोस ने प्रस्तुत की थी। क्लोस प्रख्यात जर्मन भाषाविद थे जिनके अमेरिकी नाजी समर्थकों से संपर्क थे। बुकप्लेट में एक बाज और स्वास्तिक का चिह्न बना हुआ है और साथ ही एडॉल्फ हिटलर का नाम लिखा हुआ है, जिससे यह पता चलता है कि यह किताब उनके निजी पुस्तकालय का हिस्सा रही होगी। कनाडा के पुस्तकालय और अभिलेखागार ने बताया कि ऐसी संभावना है कि यह किताब युद्ध की याद के तौर पर अमेरिका लाई गई होगी, क्योंकि 1945 में अमेरिकी सैनिक जर्मन एल्प्स में नाजी नेता के दूसरे घर से हजारों किताबें ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed